रायपुर स्टेशन में पहली बार जनता दरबार, यात्री बताएंगे अफसर सुनेंगे

Kanak Durga Jha | Apr 09, 2025, 11:31 IST
Share
Public hearing first time at Raipur station passengers tell issues the sootr
Public hearing first time at Raipur station passengers tell issues the sootr

Raipur Railway Station : कलेक्टोरेट के जनता दरबार की तर्ज पर अब रेलवे भी जनता दरबार लगेगा। सप्ताह में एक दिन स्टेशन परिसर में इसका आयोजन होगा।

कलेक्टोरेट के जनता दरबार की तर्ज पर अब रेलवे भी जनता दरबार लगेगा। सप्ताह में एक दिन स्टेशन परिसर में इसका आयोजन होगा। इस दौरान यात्री सफर के दौरान होने वाली परेशानी, स्टेशनों में संसाधनों का अधिक चार्ज लेने और ट्रेन में पंखा, एसी, पानी, स्टेशन में लिफ्ट आदि की शिकायत सीधे सीनियर अफसरों से कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए....CM साय के इलाके में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, 35 करोड़ होंगे खर्च

साथ ही रेलवे कर्मचारी, कुली, सफाईकर्मी व अन्य स्टाफ भी अपनी समस्याएं बता सकेंगे। दरबार में रेलवे के सभी विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे। इसका खाका तैयार कर लिया है। अफसर अगले सप्ताह से जनता दरबार लगाना शुरू करेंगे। अफसरों के मुताबिक यात्रियों से उनका सीधे संवाद नहीं हो पाता है। जनता दरबार लगने से यह गैप खत्म होगा। वे सुझाव भी दे सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, बिना कंफर्म टिकट वाले यात्री ट्रेन में सवार होते हैं तो इससे दूसरे यात्रियों की सुविधा में खलल पड़ता है। अवैध वेंडर, किन्त्रर एसी कूलिंग, बाथरूम में पानी की शिकायत भी आती है। वर्तमान में यात्री रेल मदद एप या फिर रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराते हैं। जोन में इस तरह रोजाना एक दर्जन से अधिक शिकायतें आ रही हैं। जनता दरबार लगाने से यात्री सीधे अफसरों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए....बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स

दुर्ग और भाटापारा में भी शीघ्र

रेलवे अधिकारी के मुताबिक पहली बार रायपुर स्टेशन से इसकी शुरुआत हो रही है। जल्द ही दुर्ग और भाटापारा स्टेशन में भी इसे प्रारंभ किया जाएगा। तत्काल समस्या निराकरण हो पाएगा तो उसे तत्काल संबंधित विभाग के अफसर से बात करके तुरंत उसका हल निकाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए....मिया खलीफा का VIDEO दिखाकर नवाबी सेक्स करना चाहता था पति...मर्डर

कर्मचारी भी बता सकेंगे समस्याएं

मंडल में कार्यरत रेलवे के कर्मचारी भी जनता दरबार में अपनी शिकायत, समस्या या फिर रेलवे के विकास के संबंध में अपना सुझाव दे सकते हैं। लेकिन रेलवे के अफसरों का कहना है कि कर्मचारी काम छोड़कर नहीं आ सकते।

जनता दरबार के दिन जिन कर्मचारियों की छुट्टी वे ही आ सकते हैं। कंसल्टेटिव कमेटी बनीः रायपुर स्टेशन पर यात्रियों की बेहतरी के लिए रेलवे ने मंगलवार को 9 सदस्यीय कंसल्टेटिव कमेटी नियुक्त किया है। कमेटी के सदस्य स्टेशन की कमियों को सुधारने और डेवलपमेंट में अपना योगदान देंगे।

ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ में रोबोट करेंगे इंसानों की सर्जरी... 5.50 करोड़ होंगे खर्च

Raipur Railway News | Raipur Railway Station | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Raipur Railway News
  • Raipur Railway Station
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा