बलरामपुर में PWD अफसर की बदसलूकी, पत्रकारों से छीना कैमरा

Harrison Masih | May 31, 2025, 17:14 IST
Share
PWD officer misbehaved with journalists, snatched camera aso threatened them the sootr
PWD officer misbehaved with journalists, snatched camera aso threatened them the sootr

बलरामपुर जिले में आयोजित 'सुशासन तिहार' शिविर के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) मोहन राम भगत पर पत्रकारों से अभद्रता करने, कैमरा छीनने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित 'सुशासन तिहार' शिविर के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) मोहन राम भगत पर पत्रकारों से अभद्रता करने, कैमरा छीनने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह घटना उस समय हुई जब पत्रकार जिले में चल रहे सरकारी कार्यों और निर्माण गतिविधियों की कवरेज कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें... डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगाकर युवती के पास पहुंचा पूर्व प्रेमी, फिर जो हुआ...

पत्रकार कर रहे थे कवरेज

घटना की शुरुआत रामानुजगंज के रिंग रोड क्षेत्र में हो रहे नाली निर्माण कार्य से हुई। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर मौके पर सवाल खड़े किए और PWD के EE मोहन राम भगत से जवाबदेही मांगी। इसी दौरान पत्रकारों ने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू किया।

पत्रकारों की रिकॉर्डिंग नागवार गुजरी

जैसे ही EE मोहन राम भगत ने देखा कि पत्रकार निर्माण स्थल की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं, वह भड़क उठे। उन्होंने न सिर्फ अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि एक पत्रकार का कैमरा छीनने की कोशिश की और धमकी भरे लहजे में बात की।

यह पूरी घटना भी एक अन्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अधिकारी पत्रकारों से आक्रामक लहजे में बात कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की डॉ. जयमति कश्यप को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

पत्रकारों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और मीडिया संगठनों में भारी नाराजगी है। उन्होंने इस घटना को "प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला" बताते हुए EE मोहन राम भगत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकार संगठनों ने कहा "पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। यदि वे सरकारी कार्यों की रिपोर्टिंग नहीं कर सकते तो यह सुशासन नहीं, दमन का प्रतीक है।"

कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

यह घटना PWD विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस मंच पर “सुशासन” की बात की जा रही थी, वहीं लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुलेआम उल्लंघन हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की डॉ. जयमति कश्यप को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

अब तक की स्थिति

पत्रकारों के कैमरे छीनने और धमकी देने का वीडियो वायरल

पत्रकार संगठनों ने की EE के निलंबन की मांग

जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं

सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूटा

क्या होगा प्रशासन का अगला कदम?

अब सवाल उठता है कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है?
क्या EE मोहन राम भगत के खिलाफ जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? या एक बार फिर इस मामले को दबाने की कोशिश की जाएगी?

ये खबर भी पढ़ें... पहली पत्नी को तलाक दिया नहीं...इधर बेटी की उम्र की लड़की से कर ली शादी

misbehaved | Journalists | threatened | Balrampur | chattisgarh | अफसर | पत्रकारों से गाली-गलौच | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • misbehaved
  • Balrampur
  • धमकी
  • Journalists
  • अफसर
  • PWD
  • threatened
  • बलरामपुर
  • chattisgarh
  • पत्रकारों से गाली-गलौच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा