रायगढ़ में डॉक्टर के साथ 61 लाख की ठगी, दिल्ली की कंपनी पर केस दर्ज

Harrison Masih | Jun 23, 2025, 21:33 IST
Share
Raigarh doctor duped of Rs 61 lakh case registered against  Delhi-based company
Raigarh doctor duped of Rs 61 lakh case registered against Delhi-based company

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सामने आई एक बड़ी धोखाधड़ी की घटना ने चिकित्सा जगत में सनसनी फैला दी है। कोतरा रोड निवासी वरिष्ठ डॉक्टर अरुण केडिया, जो अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सामने आई एक बड़ी धोखाधड़ी की घटना ने चिकित्सा जगत में सनसनी फैला दी है। कोतरा रोड निवासी वरिष्ठ डॉक्टर अरुण केडिया, जो अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हैं, उनके साथ दिल्ली की एक निजी कंपनी एज मेडिकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 61 लाख रुपए की ठगी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मशीन खरीदने के नाम पर ठगी

वर्ष 2017-18 में डॉ. केडिया ने Siemens Emotion CT स्कैन मशीन खरीदने के लिए दिल्ली की मंगोलपुर कलां स्थित इस कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के निदेशक गुंजन कुमार, सीमा जोगिंदर और रंजन कुमार ने मशीन पर दो साल की गारंटी का भरोसा दिया। डॉ. केडिया ने 48 लाख रुपये का भुगतान कर मशीन मंगवाई। गारंटी के बावजूद मशीन में तकनीकी खराबी आने पर कंपनी ने कोई सहयोग नहीं किया।

सुधार की जगह मांगे 17 लाख और

जब डॉक्टर ने खराबी की शिकायत की, तो कंपनी ने एक नई मशीन देने का आश्वासन दिया लेकिन इसके एवज में 17 लाख रुपये और मांगे। डॉ. केडिया ने विश्वास कर 13 लाख रुपए ट्रांसफर किए और शेष 4 लाख रुपये मशीन लगने के बाद देने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें... ट्रेडिंग के नाम पर 2283 करोड़ की ठगी, भोपाल STF ने 2 ठगों को पकड़ा, दुबई में मास्टरमाइंड

रास्ते में बदली गई पिक्चर ट्यूब

करीब 30 दिनों के बाद जब मशीन ट्रक से रायगढ़ के लिए रवाना की गई, तो डभरा पहुंचने पर संदेह हुआ क्योंकि ट्रक तय समय से घंटों लेट था। डॉक्टर के मैनेजर रवि लहरे ने जब ट्रक ड्राइवर से संपर्क किया तो खुलासा हुआ कि कंपनी के इंजीनियर ने रास्ते में मशीन की असली पिक्चर ट्यूब बदलकर नकली ट्यूब लगा दी।

इंजीनियर ने लगाने से किया इनकार

मशीन जब रायगढ़ पहुंची तो इंजीनियर ने उसे इंस्टॉल करने से इनकार कर दिया और सीनियर इंजीनियर के आने की बात कहकर चला गया। तब से मशीन अनुपयोगी स्थिति में पड़ी है।

बाउंस हुए चेक

जब डॉक्टर ने 61 लाख रुपए की वापसी की मांग की, तो कंपनी ने दो चेक दिए (30 लाख और 31 लाख के), लेकिन दोनों बैंक में बाउंस हो गए। बार-बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी ने कोई सहयोग नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें... मां-भाई की मौत का डर दिखाकर एमपी की युवती से 40 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

थक-हारकर डॉ. केडिया ने 23 जून 2025 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कंपनी के तीनों निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच जारी

डीएसपी सुशांत बनर्जी ने मीडिया को बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी बताया गया कि उक्त कंपनी पहले भी कई बार इसी प्रकार की ठगी की वारदातों में शामिल रही है।

यह मामला दर्शाता है कि उच्च तकनीकी उपकरणों की खरीद में पारदर्शिता और सतर्कता कितनी जरूरी है। डॉक्टर जैसे पेशेवर तक को चकमा दिया जा सकता है, ऐसे में आम ग्राहकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... शाहपुरा में डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी के आरोप, कांग्रेस और किसानों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ डॉक्टर के साथ ठगी | दिल्ली की कंपनी पर केस | डॉक्टर के साथ 61 लाख की ठगी | city scan machine fraud | fraud with doctor

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • रायगढ़ डॉक्टर के साथ ठगी
  • दिल्ली की कंपनी पर केस
  • डॉक्टर के साथ 61 लाख की ठगी
  • city ​​scan machine fraud
  • fraud with doctor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा