डिप्टी सीएम के बंगले में शिफ्ट होगा पुलिस कमिश्नरी ऑफिस
The Sootr | Published:
raipur-police-commissioner-office-shift-to-vijay-sharma-bunglow
होली के बाद जल्द ही पुलिस कमिश्नरी ऑफिस डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सिविल लाइन स्थित सी-3 बंगले में शिफ्ट होगा। अधिकारियों के अलग-अलग कक्ष, स्टाफ के बैठने की व्यवस्था और पार्किंग तैयार की जा रही है।
Raipur. रायपुर में पुलिस कमिश्नरी तो शुरू हुए टाइम हो गया, लेकिन उसका कार्यालय काफी समय तक तय नहीं हो पाया। अब जाकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल के बाद पुलिस कमिश्नर का ऑफिस तय हो पा रहा है। होली के बाद यह कार्यालय सिविल लाइन स्थित डिप्टी सीएम के सी-3 बंगले में शिफ्ट किया जाएगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने नया रायपुर स्थित नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं. इसके बाद यह बंगला पुलिस विभाग को उपलब्ध कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शिफ्टिंग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। नए परिसर में पुलिस कमिश्नर, एडिशनल सीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जा रहे हैं। स्टाफ के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ कार्यालय परिसर में पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है।
बताया जा रहा है कि 10 मार्च के बाद नए भवन में नियमित रूप से कामकाज शुरू हो सकता है। नॉर्थ जोन के डीसीपी और अन्य अधिकारियों की बैठक व्यवस्था भी यहीं प्रस्तावित है। वहीं क्राइम और साइबर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर पुराने पुलिस मुख्यालय स्थित भवन में संचालित होंगे।
नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने की योजना है। इससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर असमंजस, बढ़ेगा या सीमित रहेगा दायरा,कैबिनेट में नहीं हुई चर्चा
रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली के पहले राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों की मिली नई पदस्थापना, आदेश जारी
रायपुर में लागू होगा Police Commissioner system, डीजीपी ने बनाई 7 आईपीएस अफसरों की टीम
पुलिस कमिश्नर प्रणाली में शामिल होगा नवा रायपुर और एयरपोर्ट, रामगोपाल गर्ग को मिल सकती है कमान
जानकारी के मुताबिक, शिफ्टिंग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। नए परिसर में पुलिस कमिश्नर, एडिशनल सीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जा रहे हैं। स्टाफ के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ कार्यालय परिसर में पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है।
10 मार्च से काम शुरू होगा
कार्यप्रणाली बेहतर होगी
FAQ
- रायपुर पुलिस कमिश्नरी कार्यालय कब शिफ्ट होगा?
होली के बाद, संभवतः 10 मार्च के बाद नियमित कामकाज नए भवन में शुरू होगा। - नया कार्यालय कहां संचालित होगा?
सिविल लाइन स्थित डिप्टी सीएम के सी-3 बंगले में। - किन अधिकारियों के दफ्तर वहां रहेंगे?
पुलिस कमिश्नर, एडिशनल सीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी सहित नॉर्थ जोन के वरिष्ठ अधिकारी वहां बैठेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली के पहले राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों की मिली नई पदस्थापना, आदेश जारी
रायपुर में लागू होगा Police Commissioner system, डीजीपी ने बनाई 7 आईपीएस अफसरों की टीम
पुलिस कमिश्नर प्रणाली में शामिल होगा नवा रायपुर और एयरपोर्ट, रामगोपाल गर्ग को मिल सकती है कमान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari