रायपुर पुलिस की नई पहल; अब आसमान से होगी बदमाशों की निगरानी

Umeshwari Baghel | Apr 09, 2026, 16:26 IST
Share
raipur-police-drone-patrolling-operation-kalchakra-crime-control-monitoring
raipur-police-drone-patrolling-operation-kalchakra-crime-control-monitoring

रायपुर में पुलिस ने ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की है। यह ऑपरेशन कालचक्र के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर में बढ़ते अपराधों को रोकना है। नॉर्थ जोन के इलाकों जैसे खमतराई, उरला और गुढ़ियारी में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में पुलिस ने ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की है।
  • ऑपरेशन कालचक्र के तहत अपराधों पर नजर रखी जा रही है।
  • नॉर्थ जोन के इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
  • पुलिस ड्रोन के साथ पैदल पेट्रोलिंग भी कर रहे है।
  • ड्रोन पेट्रोलिंग से नागरिकों को भी सुरक्षा का अहसास होगा

NEWS IN DEATIL

Raipur : crime control :रायपुर में अब पुलिस ने ड्रोन की मदद से कानून-व्यवस्था को और सख्त करने जा रही है। नशे के सौदागर, असामाजिक तत्व और अड्डेबाजों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है।

इससे जमीन के साथ-साथ आसमान से भी अपराधियों पर नजर रखी जा रही है, जो पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। इन ड्रोनों का इस्तेमाल अब पुलिस सबूत जुटाने के लिए भी कर रही है।

इस अभियान का नाम ऑपरेशन कालचक्र रखा गया है, जो पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देशों में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते अपराधों को रोकना, फरार आरोपियों को पकड़ना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस के अनुसार, इस तकनीक के जरिए संदिग्ध स्थानों की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे अपराधी गतिविधियों पर नकेल कसी जा सके।

ड्रोन पेट्रोलिंग कहा-कहा

वर्तमान में, ड्रोन पेट्रोलिंग विशेष रूप से रायपुर के नॉर्थ जोन के थाना क्षेत्रों जैसे खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह में की जा रही है।

इन इलाकों में नशे के अड्डे, भीड़भाड़ वाले स्थान और संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, जहां अपराध की संभावना ज्यादा रहती है। इन स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पैदल पेट्रोलिंग भी जारी

ड्रोन निगरानी के साथ-साथ पुलिस की टीम पैदल पेट्रोलिंग भी कर रही है, ताकि जमीन और आसमान दोनों से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधियों की पहचान करना आसान हो जाएगा, जिससे अपराधों पर जल्दी रोक लगाया जा सकेगा।

अड्डेबाजी और अवैध गतिविधियों पर लगाम

इस अभियान के तहत पुलिस चाकूबाजों, गुंडा तत्वों, निगरानी बदमाशों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ड्रोन की मदद से उन स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है

जहां अक्सर अवैध गतिविधियां और अड्डेबाजी होती है। पुलिस का मानना है कि इस नई तकनीक से न केवल अपराधियों में डर पैदा होगा, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ेगा।

आगे बढ़ेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इस अभियान को और भी विस्तारित किया जा सकता है। इस प्रकार, ड्रोन पेट्रोलिंग शहर में सुरक्षा को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम कसने का एक महत्वपूर्ण निर्णय साबित हो सकता है।

यह खबरे भी पढ़े...

Raipur Police रायपुर पुलिस ने शहर को तीन जोन में बांटा, अब अधिकारियों से सीधे संपर्क करेंगे नागरिक

6 साल पुराने वारंट ने दिलाया सलाखों के पीछे ठिकाना, रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को दबोचा

पान की दुकानों पर मिल रहा नशे का सामान, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने दिया सिर्फ 2 महीने बैन करने का फरमान

नक्सली हिड़मा के समर्थन में भड़काऊ गाना: रायपुर पुलिस ने दर्ज की UAPA के तहत FIR, यूट्यूबर की तलाश शुरू

Tags:
  • Raipur Police
  • रायपुर पुलिस
  • crime control
  • ड्रोन पेट्रोलिंग
  • ऑपरेशन कालचक्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती