प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के बहाने दुष्कर्म

Krishna Kumar Sikander | Apr 18, 2025, 17:22 IST
Share
Rape on the pretext of getting Pradhan Mantri Awas Yojana the sootr
Rape on the pretext of getting Pradhan Mantri Awas Yojana the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ने कांग्रेस नेता पर प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ने कांग्रेस नेता पर प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी कांग्रेस के पूर्व पार्षद और एल्डरमैन ने न केवल पीड़िता से 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उससे दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं महिला के गर्भवती होने पर कांग्रेस नेता ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों का नक्सलियों के कैंप पर कब्जा, भाग गए हथियारबंद नक्सली

मोबाइल पर भेजा अश्लील मैसेज

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 2002 में हुआ था। बाद में घरेलू विवादों के कारण वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में अकेली रह रही है। उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी। वह रात्रे को भईया कहती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। इसका उसने विरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें... कुपोषण खत्म करने में सरकार ने दिखाई कंजूसीं

सहेली घर में किया दुष्कर्म

महिला ने बताया कि 2 मार्च 2022 को वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई थी, तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा। पहले तो उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और 20 हजार रुपये मांगे तो उसे पैसे दे दिए। इसके बाद काशी ने उसकी सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेज दिया और मौका पाकर उसे जबरन पकड़ कर सुने कमरे में लेकर घुस गया। दरवाजा बंद कर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ की जमीन बेचने पर सवाल उठाने वाले का बहिष्कार

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे डराकर जनवरी 2025 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में डरा-धमकाकर कुल 50 हजार रुपये भी वसूले थे। आरोपी ने धमकी दिया कि अगर उसने मुंह खोला तो उसे बदनाम कर जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी काशी रात्रे की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है।

Tags : rape | Pradhan Mantri Awas Yojana | bilaspur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबरें

Tags:
  • CG News
  • बिलासपुर
  • Pradhan Mantri Awas Yojana
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • छत्तीसगढ़ की खबरें
  • rape
  • दुष्कर्म
  • bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा