वक्फ की जमीन बेचने पर सवाल उठाने वाले का बहिष्कार
Krishna Kumar Sikander | Apr 18, 2025, 16:10 IST
Boycott of those who questioned the sale of Wakf land the sootr
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगांव में वक्फ की जमीन को अवैध रूप से बेचने पर सवाल उठाने वाले व्यक्ति को सुन्नी मुस्लिम समाज ने बहिष्कार कर दिया। अब्दुल बाबा ने कलेक्टर से मदद मांगी और न्याय दिलाने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगांव में वक्फ की जमीन को अवैध रूप से बेचने पर सवाल उठाने वाले व्यक्ति को सुन्नी मुस्लिम समाज ने बहिष्कार कर दिया। सुन्नी मुस्लिम समाज के अब्दुल बाबा अंसारी ने वक्फ बोर्ड से जानकारी मांगी कि सुन्नी वक्फ के पास कितनी जमीन है तो वक्फ के कमेटी के सदस्य और कर्ताधर्ता ने अब्दुल बाबा को समाज से बहिष्कृत करने का फरमान सुना दिया। अब अब्दुल बाबा ने कलेक्टर से मदद मांगी और न्याय दिलाने की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें... वनमंत्री के गृह क्षेत्र में प्रस्तावित चिड़ियाघर का किसानों ने किया विरोध
डोंगरगांव सुन्नी समाज के मुस्लिम अब्दुल बाबा अंसारी ने आरोप लगाया कि डोंगरगांव वक्फ कमेटी सदस्य और कर्ताधर्ता ने वक्फ की चार जमीनें बेच दी है। साथ ही पांचवीं जमीन बेचने की तैयारी है। इस बारे में जब वह मस्जिद के कर्ताधर्ता से सवाल किया कि कितनी जमीन बेची गई है और कितनी बाकी है। इसकी जानकारी दी जाए तो उनको सुन्नी समाज ने समाज से ही निकाल दिया और बहिष्कृत कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... फिर आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका, बारिश भी संभव
अब्दुल बाबा का कहना है कि वक्फ जमीन सही काम में आए। गरीबों के काम आए, इसलिए वक्फ बोर्ड के सदस्य से जमीन की जानकारी मांगी थी। वक्फ की जमीन की जानकारी देने की बजाय उल्टे सुन्नी समाज ने डोंगरगांव में ऐलान किया है कि अब्दुल बाबा के यहां समाज का कोई भी व्यक्ति दुख सुख में नहीं जाएगा। अब्दुल बाबा खाना बनाने का व्यवसाय करता है तो जहां भी अब्दुल बाबा खाना बनाएगा, उस कार्यक्रम में कोई भी सुन्नी समाज का व्यक्ति नहीं जाएगा। इस तरह गांव में उनका हुक्का पानी बंद कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... सीबीआई का छापा : शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर छापेमारी
अब्दुल बाबा इसकी शिकायत लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर कलेक्टर से मदद मांगी और न्याय दिलाने की भी मांग की। अब्दुल बाबा का कहना है कि मेरी तबीयत खराब है। मुझे लकवा मार चुका था और शुगर बीपी भी है। बीमारी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। घर की बिजली कट गई है और घर में बच्चों के लिए भी खाने पीने के लिए कुछ नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... विश्व धरोहर दिवस : खतरे में बालोद पुरातात्विक संग्रहालय, ऐतिहासिक मूर्तियां हो रहीं खंडित
Tags : BOYCOTT | Questioned | sale | Wakf Board | CG News | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | छत्तीसगढ़ की खबरें
ये खबर भी पढ़ें... वनमंत्री के गृह क्षेत्र में प्रस्तावित चिड़ियाघर का किसानों ने किया विरोध
वक्फ की चार जमीनें बेच दी
ये खबर भी पढ़ें... फिर आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका, बारिश भी संभव
वक्फ जमीन सही काम में आए
ये खबर भी पढ़ें... सीबीआई का छापा : शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर छापेमारी
कलेक्टर से मदद मांगी
ये खबर भी पढ़ें... विश्व धरोहर दिवस : खतरे में बालोद पुरातात्विक संग्रहालय, ऐतिहासिक मूर्तियां हो रहीं खंडित
Tags : BOYCOTT | Questioned | sale | Wakf Board | CG News | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | छत्तीसगढ़ की खबरें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari