फिर आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका, बारिश भी संभव

Krishna Kumar Sikander | Apr 18, 2025, 15:14 IST
Share
There is a possibility of thunderstorm and lightning again rain is also possible the sootr
There is a possibility of thunderstorm and lightning again rain is also possible the sootr

छत्तीसगढ़ में तेज़ गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल की गर्जना के बीच बूंदाबांदी की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में तेज़ गर्मी से लोग बेहाल हैं। अब तो गर्मी के कारण रात में उमस ने भी परेशान कर दिया है। शुक्रवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में बादल की गर्जना के बीच बूंदाबांदी की भी संभावना है। प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका का भी असर दिखाई दे रहा है। इसके कारण कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि इसके बाद फिर तापमान में बढ़ना शुरू हो जाएगा। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें... सीबीआई का छापा : शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर छापेमारी

तापमान में वृद्धि की संभावना

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इस अलावा मौसम ने करवट लिया तो आगामी पांच दिनों तक आसमान में बादल गरज सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... विश्व धरोहर दिवस : खतरे में बालोद पुरातात्विक संग्रहालय, ऐतिहासिक मूर्तियां हो रहीं खंडित

राजनांदगांव सबसे गर्म और अंबिकापुर में कम गर्मी

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। एक-दो जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। प्रदेश का सबसे गर्म इलाका राजनांदगांव रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में कुत्ता खरीदने के लिए बेटे ने की मां की हत्या की, पत्नी पर भी किया हमला

मौसम में बदलाव में कई प्रणालियां सक्रिय

प्रदेश में मौसम में बदलाव के पीछे कई प्रणालियां सक्रिय हैं। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक सक्रिय है। यह करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है। दूसरी द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ और असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है। इसके अलावा, बिहार के ऊपर लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती सक्रिय है।

ये खबर भी पढ़ें... केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के थोकबंद तबादले

रायपुर में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन साफ रहने और दोपहर या शाम तक बादल छाने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

Tags : thunderstorm alert | strong rain-thunderstorm expected | Thunderstorm | CG News | आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट | आंधी के साथ तेज बारिश

Tags:
  • CG News
  • thunderstorm alert
  • strong rain-thunderstorm expected
  • Thunderstorm
  • आंधी के साथ तेज बारिश
  • आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग