आरडीए कॉलोनी में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी , 25 गिरफ्तार

Marut raj | Published:
Share
RDA Colony Police Force Raid  the sootr
RDA Colony Police Force Raid the sootr

RDA Colony Police Force Raid : लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम ने रविवार सुबह 5 बजे आरडीए कॉलोनी में छापेमारी कार्रवाई की। 20 संदिग्ध व्यक्तियों, 3 आदतन अपराधियों तथा 2 वारंटियों सहित कुल 25 लोंगो को पकड़ा गया है।

RDA Colony Police Force Raid : रायपुर पुलिस ने भारी बल के साथ आरडीए कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस को विगड़ कुछ दिनों से लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि थाना टिकरापारा क्षेत्र में आने वाले बोरियाखुर्द स्थित RDA कॉलोनी में कुछ बाहरी संदिग्ध व्यक्ति छिपे हैं। ये लोग कई संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल रहते हैं। इसी इनपुट के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें.... ACB- EOW ने कई जिलों में मारा छापा, 14 ठिकानों से कैश और जेवरात जब्त

100 सदस्यीय पुलिस टीम ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम ने रविवार सुबह 5 बजे आरडीए कॉलोनी में छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान आरडीए कॉलोनियों में रहने वाले व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

ये खबर भी पढ़ें.... BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, बागी उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाने का विरोध

बाहरी व्यक्तियों का एसएस रोल जारी कर संबंधित राज्यों के संबंधित थानों में भेजा जा रहा है, ताकि इनके संबंध में जानकारियां एकत्रित की जा सकें। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों से लगातार देखा जा रहा था कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के व्यक्ति विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्य करते हुए चोरी, लूट सहित अन्य घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें.... बड़े होटल में वेज की जगह पिला दिया नॉनवेज सूप, थाने पहुंचा मामला

अभियान में ऐसे व्यक्ति जो अन्य राज्यों के निवासी हैं, जो रायपुर में निवास करने एवं अपनी गतिविधियों संबंधी संतोषप्रद जवाब नहीं दिए, ऐसे 20 संदिग्ध व्यक्तियों, 3 आदतन अपराधियों तथा 2 वारंटियों सहित कुल 25 लोंगो को थाना टिकरापारा लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें.... प्रदेश अध्यक्ष ने FB पर लिखा,अड़ियल हूं,जिद्दी हूं ,क्या यही मेरी गलती

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CG News
  • Raipur Crime News
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg raipur news
  • cg news live
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर