RTE एडमिशन घोटाला: वेबसाइट हैक होने से गरीब बच्चों का एडमिशन रुका,हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Harrison Masih | Jul 01, 2025, 14:55 IST
RTE admission scam RTE website hacked High Court seeks report the sootr
शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर दायर जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।
RTE admission scam: शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर दायर जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। सोमवार को हुई सुनवाई में राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि साल 2025 में अब तक कुल 591 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से अधिकांश की जांच की जा चुकी है और शेष मामलों पर कार्यवाही जारी है। अब इस मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
ये खबर भी पढ़ें... IGNOU में ऑनलाइन एडमिशन: SC/ST छात्रों के लिए निःशुल्क एडमिशन का प्रावधान
भिलाई के समाजसेवी सी.वी. भगवंत राव द्वारा दाखिल जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के बच्चों को जानबूझकर दाखिले से वंचित किया गया, जबकि दूसरी ओर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई बच्चों को गलत तरीके से प्रवेश दे दिया गया।
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि केवल दुर्ग जिले में ही 74 बच्चों के एडमिशन में गड़बड़ी हुई है। इनमें बीपीएल और अंत्योदय कार्ड के दुरुपयोग की बात सामने आई है। इसके अलावा, आरटीई की वेबसाइट को हैक किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। इन 74 मामलों में से 4 बच्चों की ओर से अलग-अलग याचिकाएं भी दायर की गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षक ने NIA के खिलाफ दायर की याचिका, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
राज्य सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने कोर्ट को अवगत कराया कि 2024-25 शैक्षणिक सत्र की अब तक की 31 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। वहीं, पूरे राज्य में 2025 में अब तक 1626 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1585 का निराकरण कर दिया गया है और 41 शिकायतें अभी लंबित हैं। इनमें से 751 शिकायतों को राज्य स्तरीय कार्यालय को भेजा गया था।
ये खबर भी पढ़ें... बचपन से खिलवाड़ में माफी नहीं... नाबालिग से रेप में हाई कोर्ट की सख्ती
पिछली सुनवाई 6 मई को हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि बच्चों के शैक्षिक अधिकारों की अनदेखी किसी कीमत पर नहीं होनी चाहिए, विशेषकर दुर्ग जिले में। अब सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह भी कहा कि 11 जुलाई तक राज्य सरकार को समस्त प्रगति रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश करनी होगी। सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर शिकायतों का सारणीबद्ध विवरण भी कोर्ट को सौंपा।
इस सुनवाई के दौरान अधिवक्ता संदीप दुबे ने भी एक हस्तक्षेप आवेदन दाखिल किया, जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई में राज्य सरकार को जवाब देने को कहा है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर हाईकोर्ट का देवास बायपास जाम पर जिम्मेदारों को नोटिस
अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई 2025 को होगी। कोर्ट यह तय करेगा कि बच्चों के साथ किसी तरह का भेदभाव तो नहीं हो रहा है और आरटीई अधिनियम का पूर्ण रूप से पालन हो रहा है या नहीं।
इस केस से स्पष्ट है कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, खासकर उन बच्चों के लिए जो समाज के वंचित वर्गों से आते हैं। हाईकोर्ट की सख्ती से उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।
आरटीई दाखिला घोटाला | आरटीई वेबसाइट हैक | गरीब बच्चों का एडमिशन रुका | RTE में फर्जीवाड़ा | फर्जी दस्तावेजों से एडमिशन | RTE admission scam | chattisgarh RTE website hacked | CG High Court | Chattisgarh News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... IGNOU में ऑनलाइन एडमिशन: SC/ST छात्रों के लिए निःशुल्क एडमिशन का प्रावधान
क्या है मामला?
दुर्ग जिले में गंभीर आरोप
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षक ने NIA के खिलाफ दायर की याचिका, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
राज्य सरकार का पक्ष
ये खबर भी पढ़ें... बचपन से खिलवाड़ में माफी नहीं... नाबालिग से रेप में हाई कोर्ट की सख्ती
कोर्ट का रुख और निर्देश
हस्तक्षेप आवेदन भी दाखिल
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर हाईकोर्ट का देवास बायपास जाम पर जिम्मेदारों को नोटिस
आगे की कार्रवाई
इस केस से स्पष्ट है कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, खासकर उन बच्चों के लिए जो समाज के वंचित वर्गों से आते हैं। हाईकोर्ट की सख्ती से उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।
आरटीई दाखिला घोटाला | आरटीई वेबसाइट हैक | गरीब बच्चों का एडमिशन रुका | RTE में फर्जीवाड़ा | फर्जी दस्तावेजों से एडमिशन | RTE admission scam | chattisgarh RTE website hacked | CG High Court | Chattisgarh News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari