सरपंच की अश्लील बातें... टीचर से फोन पर कहा - मुझे पैसे नहीं कुछ और चाहिए

Kanak Durga Jha | May 28, 2025, 12:29 IST
Share
Sarpanchs obscene talk Said teacher on phone I don't want money I want something else
Sarpanchs obscene talk Said teacher on phone I don't want money I want something else

बालोद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरपंच ने महिला को आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती के लिए अश्लील डिमांड की है।

बालोद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरपंच ने महिला को आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती के लिए अश्लील डिमांड की है। नाम लिस्ट चस्पा होने से पहले सरपंच ने महिला को फोन कर अपनी डिमांड बताई। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती के लिए सरपंच ने महिला से पैसे तो मांगे वो भी कलेक्टर और अन्य अधिकारी का नाम लेकर वहीं गरीब महिला जो कि विधवा है। उससे अश्लील डिमांड भी कर डाली।

ये खबर भी पढ़िए...युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का बड़ा मौका... खेल विभाग में सीधी भर्ती

सरपंच ने फोन पर की ऐसी डिमांड

महिला के घर में कोई भी पुरुष नहीं है। अपने तीन छोटे बच्चों और सास के साथ अकेली रहती है। महिला ने काम करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भरा था। नाम लिस्ट चस्पा होने के ठीक पहले सरपंच ने महिला को फोन कर इस तरह उल जलूल डिमांड की महिला ने कुछ बातचीत के अंश भी रिकॉर्ड कर रखें हैं। पूरे मामले में रिकॉर्डिंग की जांच और पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...5-6 दिनों तक होगी जोरदार बारिश... मौसम विभाग का अलर्ट जारी

थाने पहुंची पीड़ित महिला

अब पूरा मामला थाने पहुंच चुका है और पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, महिला ने बताया कि सरपंच ने कहा पैसे दो या मेरे साथ वो सब करो लेकिन मैं इतनी गिरी हुई नहीं हूं कि इस तरह नौकरी के लिए किसी के साथ गलत काम करने लग जाऊं।

ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण से शिक्षक परेशान... 10 हजार से अधिक टीचर आज मंत्रालय घेरेंगे

पीड़ित महिला ने बताया कि वो सरपंच को कड़ा जवाब देना चाहती हूं। भले गरीब हूं लेकिन सम्मान के लिए लड़ना गलत नहीं है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हूं और थाने में शिकायत दर्ज करा रही हूं। पूरा मामला ग्राम पड़कीभाट के सरपंच का है। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 62, 75(2) और 318 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...अब ऑनलाइन मिलेगी फैसलों की ई-सर्टिफाइड कॉपी, न्याय मिलने में नहीं होगी देरी

Balod | crime news | balod crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | crime news today | Crime news The sootr | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • balod crime news
  • chhattisgarh crime news
  • Balod
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा