ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में होने के कारण चपेट में आई स्कूटी, युवती की मौत

Harrison Masih | May 16, 2025, 14:52 IST
Share
Scooty got hit truck accident blind spot girl died raipur chattisgarh the sootr
Scooty got hit truck accident blind spot girl died raipur chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ जाने के कारण स्कूटी उसकी चपेट में आ गई, जिससे स्कूटी सवार युवती की मौक पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक सड़क दुर्घटना तेलीबांधा रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह हुई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ जाने के कारण स्कूटी उसकी चपेट में आ गई, जिससे स्कूटी सवार युवती की मौक पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक सड़क दुर्घटना तेलीबांधा रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, युवती स्कूटी से कहीं जा रही थी, तभी ट्रक पीछे से आई, युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गई और ट्रक ने स्कूटी को कुचल दिया जिससे युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 वर्ष) के रूप में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... ये कैसा प्यार...? पहले गर्लफ्रेंड का न्यूड वायरल किया फिर खुद की ले ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तान्या रेड्डी अपनी स्कूटी से तेलीबांधा की ओर जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी और उसे रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद रिंग रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय लोग और राहगीर घटना से स्तब्ध रह गए और कई लोग आक्रोशित भी नजर आए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर लिया।

घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... AI व मशीन लर्निंग से एक्सपर्ट सिखाएंगे इम्पोर्टेन्ट कोर्स, सर्टिफिकेट भी मिलेगा

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

तान्या रेड्डी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि तान्या एक निजी फर्म में कार्यरत थीं और रोज की तरह अपने काम पर जा रही थीं। इस अचानक हादसे ने उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है।

ये खबर भी पढ़ें... स्काई वॉक का निर्माण फिर से होगा शुरू, सरकार से स्वीकृत किये 37 करोड़

पुलिस का बयान

तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया, "हादसे में एक युवती की दुखद मृत्यु हुई है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

रायपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहरों में ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा को लेकर यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है। प्रशासन और नागरिकों दोनों को मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में जिम्मेदार कर रहे गड़बड़ी

scooty | truck | truck accident | Accident | 1 death Raipur road accident | Raipur | chattisgarh | एक युवती की मौत | छत्तीसगढ़ में ट्रक हादसा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • Accident
  • एक युवती की मौत
  • छत्तीसगढ़ में ट्रक हादसा
  • 1 death Raipur road accident
  • truck
  • ट्रक
  • स्कूटी
  • scooty
  • truck accident
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग