चुपके से पड़ोसन का फोटो लिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया... पड़े लात-घूंसे

Kanak Durga Jha | May 28, 2025, 15:02 IST
Share
Secretly took neighbor photo shared WhatsApp group bilaspur
Secretly took neighbor photo shared WhatsApp group bilaspur

Bilaspur Crime News : बिलासपुर जिले के जरहाभाठा क्षेत्र में सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और निजी जिंदगी में दखल का एक गंभीर मामला सामने आया है।

बिलासपुर जिले के जरहाभाठा क्षेत्र में सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और निजी जिंदगी में दखल का एक गंभीर मामला सामने आया है। कस्तूरबा नगर में एक महिला द्वारा पड़ोसी की फोटो बिना अनुमति के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करना, देखते ही देखते बवाल की वजह बन गया। विरोध करने पर फोटो खींचने वाली महिला और उसके पति ने मिलकर बीच सड़क पर पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़िए...युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का बड़ा मौका... खेल विभाग में सीधी भर्ती

घटना में घायल हुई महिला रंजीता करोसिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई जगावर सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...5-6 दिनों तक होगी जोरदार बारिश... मौसम विभाग का अलर्ट जारी

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रंजीता करोसिया और गंगा सिहोते नाम की महिला एक ही मोहल्ले में रहती हैं। गंगा ने रंजीता की फोटो अपने मोबाइल से खींचकर एक स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दी। जब रंजीता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गंगा से इसका विरोध किया। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि गंगा और उसके पति विशाल सिहोते ने रंजीता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण से शिक्षक परेशान... 10 हजार से अधिक टीचर आज मंत्रालय घेरेंगे

सड़क पर पिटाई, महिला हुई बेहोश

मारपीट इतनी गंभीर थी कि रंजीता मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। आस-पड़ोस के लोगों और पीड़िता के परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित के भाई ने थाने में शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...अब ऑनलाइन मिलेगी फैसलों की ई-सर्टिफाइड कॉपी, न्याय मिलने में नहीं होगी देरी

crime news | bilaspur crime news in hindi | bilaspur crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • bilaspur crime news
  • chhattisgarh crime news
  • bilaspur crime news in hindi
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई