'भाई उन्होंने मुझे बेच दिया...', पीड़िता के कॉल से हुआ सनसनीखेज़ मामले का खुलासा
Harrison Masih | May 23, 2025, 22:15 IST
sensational case human traficking raipur chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानव तस्करी और जबरन विवाह का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस संगठित अपराध में मासूम युवती को न केवल बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया, बल्कि उसे लाखों रुपए में बेचकर जबरन शादी करवा दी गई ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानव तस्करी और जबरन विवाह का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस संगठित अपराध में मासूम युवती को न केवल बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया, बल्कि उसे लाखों रुपए में बेचकर जबरन शादी करवा दी गई और शारीरिक शोषण का शिकार भी बनाया गया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड दंपती की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... विधवा महिला से ठगी, फिर फर्जी FIR: वकील के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता
पूरा मामला तब सामने आया जब रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी ननद के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ननद का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया।
करीब एक हफ्ते बाद 21 मार्च को पीड़िता ने अपने भाई को कॉल कर बताया कि उसे राजेश नाम का व्यक्ति रायपुर से बहला-फुसलाकर छतरपुर (मध्यप्रदेश) ले गया और एक लाख रुपये में बाबूलाल अहिरवार को बेच दिया। जबरन शादी करवाई गई और शारीरिक संबंध बनाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सतई थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुरा पहुंची और पीड़िता को 1 अप्रैल को रायपुर लाकर सुरक्षित किया।
ये खबर भी पढ़ें... मधुमक्खियों के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, कर डाली थी ये गलती...
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने केस में BNS की धारा 64, 143, 144 और POCSO एक्ट की धारा 4, 6 को जोड़ा। आरोपी बाबूलाल अहिरवार को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जांच के दौरान पता चला कि यह मामला एक संगठित मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा है। राजेश उर्फ राजेन्द्र कामडे और उसकी पत्नी लक्ष्मी रेलवे स्टेशनों पर असहाय लड़कियों की तलाश किया करते थे। सुषमा पटेल नामक महिला भी इस गिरोह की सक्रिय सदस्य निकली, जिसे पुलिस ने छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार सुषमा ने बताया कि 8 फरवरी को राजेश के कहने पर वह रायपुर आई और 21 फरवरी को तीनों ने मिलकर रायपुर रेलवे स्टेशन से पीड़िता को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। पहले उसे राजस्थान बेचने की योजना थी, लेकिन ग्राहक न मिलने के कारण उसे छतरपुर ले जाया गया और बाबूलाल को ₹1 लाख में सौंप दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: बालिकाओं ने फिर मारी बाजी
सुषमा पटेल (पति राम सिंह पटेल), उम्र 41 वर्ष, निवासी श्रीराम कॉलोनी, छतरपुर, म.प्र।
बाबूलाल अहिरवार, निवासी छतरपुर, म.प्र।
फरार:
राजेश उर्फ राजेन्द्र कामडे
लक्ष्मी (राजेश की पत्नी)
रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गंभीर जांच ने न केवल पीड़िता की जान बचाई, बल्कि मानव तस्करी के एक सक्रिय गिरोह को उजागर किया। इस प्रकरण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असहाय युवतियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता और संवेदनशीलता कितनी जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें... बंद कमरे में मिली थी मां और दो बच्चों की लाश...अब पति पर अटकी शक की सुई
human trafficking | human trafficking case | Raipur | chattisgarh | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... विधवा महिला से ठगी, फिर फर्जी FIR: वकील के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता
गुमशुदगी से शुरू हुई जांच
खुद कॉल कर दी लोकेशन
ये खबर भी पढ़ें... मधुमक्खियों के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, कर डाली थी ये गलती...
आरोपी बाबूलाल गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन पर शिकार की तलाश
पहले राजस्थान फिर एमपी
ये खबर भी पढ़ें... ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: बालिकाओं ने फिर मारी बाजी
गिरफ्तार और फरार आरोपी
बाबूलाल अहिरवार, निवासी छतरपुर, म.प्र।
फरार:
राजेश उर्फ राजेन्द्र कामडे
लक्ष्मी (राजेश की पत्नी)
पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी अनहोनी टली
ये खबर भी पढ़ें... बंद कमरे में मिली थी मां और दो बच्चों की लाश...अब पति पर अटकी शक की सुई
human trafficking | human trafficking case | Raipur | chattisgarh | छत्तीसगढ़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari