सिंगरौली सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा, प्रबंधक पर गंभीर आरोप

Harrison Masih | Published:
Share
Singrauli cooperative society ertilizer distribution Farmers ruckus the sootr
Singrauli cooperative society ertilizer distribution Farmers ruckus the sootr

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्थित सिंगरौली आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैकड़ों किसान खाद और बीज की किल्लत से परेशान होकर समिति कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे।

धान की रोपाई के मौसम में खाद की आवश्यकता के बावजूद वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने समिति प्रबंधक रमाकांत पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें... टोंक के देवली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा, प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुए लोग

क्या है पूरा मामला?

किसानों का कहना है कि समिति के गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है, इसके बावजूद उन्हें घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल रही। समिति प्रबंधक की मनमानी, टालमटोल और बहानों की वजह से उनका खेती कार्य ठप हो रहा है।

इस बीच प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भरतपुर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और गोदाम की जांच करवाई गई। जांच में 90 बोरी इफ्को खाद कम पाई गई।

अधिकारियों के सामने कबूलनामा

प्रबंधक रमाकांत पांडेय ने पूछताछ में माना कि यह खाद ग्राम डोम्हरा और सिंगरौली के तीन बड़े किसानों को अग्रिम रूप से दी गई है। हालांकि मौके पर अधिकारियों ने पंचनामा तैयार करते हुए जांच की बात कही और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें... अमित जोगी गिरफ्तार: अजीत जोगी प्रतिमा विवाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रबंधक पर पुराने आरोप भी उभरे सामने

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि रमाकांत पांडेय जब कोटाडोल सहकारी समिति में पदस्थ थे, तब भी उनके खिलाफ किसानों के नाम पर फर्जी ऋण निकालने, व्यापारियों का धान किसानों के नाम पर खरीदने, और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे।

इन मामलों में कोटाडोल थाना और जिला प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

किसानों का फूटा गुस्सा, हटाने की उठी मांग

प्रदर्शन के दौरान किसान विशेषण प्रसाद गुप्ता, सुंदरलाल, देवेंद्र कुमार सिंह, रामदुलारे बैगा, कलावती, उर्मिला, समेत दर्जनों किसानों ने एक सुर में प्रबंधक को हटाने की मांग की। उनका कहना है कि बार-बार आने-जाने और कतार में लगने से उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें... PTJNMC मेडिकल कॉलेज में छात्रा से यौन उत्पीड़न, विदेश भागने की तैयारी में है आरोपी डॉक्टर

प्रबंधक का बचाव

रमाकांत पांडेय ने सफाई में कहा कि 90 बोरी खाद किसानों की अग्रिम मांग पर वितरित की गई और इसमें कोई अनियमितता नहीं है। लेकिन किसानों और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी को देखते हुए जिला प्रशासन इस मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में है।

शासन की योजनाओं की पोल खुली

इस घटना ने कृषि और किसान हितैषी योजनाओं की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। यदि सहकारी समितियों में ही किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिलेगा, तो सरकार की योजनाएं केवल कागज़ी दावे बनकर रह जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें... अब CGPSC और व्यापम की परीक्षाओं में नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा,E-KYC अनिवार्य,सरकार की अधिसूचना जारी

क्या होंगे परिणाम?

सिंगरौली सहकारी समिति में हुए इस हंगामे ने शासन-प्रशासन को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। यदि समय रहते दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों का आक्रोश और भी बढ़ सकता है। अब किसानों को सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।

सिंगरौली खाद वितरण | सिंगरौली किसानों का प्रदर्शन | Ramakant Pandey | Singrauli Farmers protest | Singrauli Cooperative Society

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सिंगरौली सहकारी समिति
  • सिंगरौली खाद वितरण
  • सिंगरौली किसानों का प्रदर्शन
  • Ramakant Pandey
  • Singrauli Farmers protest
  • Singrauli Cooperative Society
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर