बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का झटका!
Krishna Kumar Sikander | Apr 24, 2025, 17:49 IST
Smart meter shocks electricity consumers! the sootr
छत्तीसगढ़ में बेहतर विद्युत आपूर्ति और सुविधा के नाम पर सभी घरों और दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब इन्ही स्मार्ट मीटर के बहाने बिजली उपभोक्ताओं से सरचार्ज की वसूली होगी।
छत्तीसगढ़ में बेहतर विद्युत आपूर्ति और सुविधा के नाम पर सभी घरों और दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यही स्मार्ट मीटर अब बिजली उपभोक्ताओं को झटका देने वाले हैं। पावर वितरण कंपनी (CSPDCL) ने स्मार्ट मीटर सरचार्ज के नाम पर 367 करोड़ की मांग की है। इसके लिए CSPDCL ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग में एक याचिका लगाई है। याचिका में सरचार्ज वसूली की अनुमति मांगी गई है। इस याचिका पर नियामक आयोग नए टैरिफ के निर्धारण का निर्णय लेगा।
ये खबर भी पढ़ें... अडानी,बिड़ला और बांगर के सीमेंट प्लांट की फर्जी पर्यावरण मंजूरी लेने की शिकायत
पूरे प्रदेश में पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जा रहा। उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि यह निःशुल्क लगेगा। इसके विपरीत पिछले दरवाजे से उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का सरचार्ज वसूलने की तैयारी की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमला : राजधानी एक्सप्रेस से लौटेंगे छत्तीसगढ़ के पर्यटक
बिजली वितरण कंपनी प्रबंधन ने विद्युत नियामक आयोग में रिवाइज पिटिशन दाखिल की है। इसमें स्मार्ट मीटर के नाम पर 367 करोड़ की मांग करते हुए नए टैरिफ में जोड़ने की अनुमति मांगी है। इसके लिए प्रबंधन ने पहले का 4559 करोड़ का घाटा बताते हुए उसकी भरपाई टैरिफ से करने का आग्रह किया था। अब 367 करोड़ जोड़ने के बाद 4926 करोड़ रुपए का अंतर आ गया है। इसकी भरवाई के लिए बिजली दर बढ़ाने पर सीधा भार उपभोक्ताओं पर आएगा।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले
माना जा रहा है कि वितरण कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग सीधे स्मार्ट मीटर के नाम से उपभोक्ताओं से भले पैसा न ले, लेकिन सरचार्ज के नाम पर वसूली की जा सकती है। अभी नया टैरिफ के लागू होने में समय है। आयोग में रिक्त दो सदस्यों के पदों पर नियुक्ति के बाद ही नए टैरिफ को लेकर जनसुनवाई होगी। टैरिफ की घोषणा जून तक होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें... धान के बीज की कीमत बढ़ी
इस समय उपभोक्ताओं के घरों या दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, उसकी रीडिंग और बिलिंग वर्तमान व्यवस्था में की जा रही है। प्री पैड व्यवस्था के लिए कुछ माह और इंतजार करना होगा। प्री पैड सिस्टम शुरू करने का निर्णय पावर वितरण कंपनी प्रबंधन को लेना होगा। स्मार्ट मीटर में मोबाइल की तरह उपभोक्ता बैलेंस डालकर बिजली का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए मोर बिजली एप से रोजाना खपत की जानकारी दी जाएगी।
Tags : Smart Meter | Electricity | consumers | CG News | Raipur | छत्तीसगढ़ की खबर | रायपुर
ये खबर भी पढ़ें... अडानी,बिड़ला और बांगर के सीमेंट प्लांट की फर्जी पर्यावरण मंजूरी लेने की शिकायत
स्मार्ट मीटर लगाने का चल रहा काम
ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमला : राजधानी एक्सप्रेस से लौटेंगे छत्तीसगढ़ के पर्यटक
रिवाइज पिटिशन दाखिल की
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले
सरचार्ज के नाम पर होगी वसूली
ये खबर भी पढ़ें... धान के बीज की कीमत बढ़ी
स्मार्ट मीटर होगा प्री पैड
Tags : Smart Meter | Electricity | consumers | CG News | Raipur | छत्तीसगढ़ की खबर | रायपुर
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel