पानी मांगने पर बेटे ने कर दी पिता की हत्या, पुलिस को हादसा बताकर किया गुमराह

Deeksha Nandini Mehra | Jun 28, 2024, 11:29 IST
Share
korba crime news
korba crime news

आरोपी बेटे ने हत्या को हादसा बताने के लिए पहले पिता को खटिया से नीचे गिराया। फिर पड़ोसियों के साथ पिता को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने सारी पोलपट्टी खोल दी ...

Son killed his father in Korba : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटे से पीने के लिए एक गिलास पानी मांगा था। इस पर बेटे ने बाप का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेटे ने इसे हादसा बनाने के लिए पिता को खटिया से नीचे गिरा दिया। फिर पड़ोसियों और पुलिस को पापा खटिया से गिर गए यह हादसा बताकर गुमराह किया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके के पटेलपारा का है।

ये खबर पढ़िए ...पीडीएस सिस्टम में लीकेज: एक रुपए वाला चावल 60 रुपए किलो में बिक रहा, पॉलिश के बाद लगता है ब्रांडेड

ये है पूरा मामला

दरअसल, पटेलपारा में 45 साल का मृतक असीम दास अपने परिवार के साथ रहता था। असीम की पत्नी पुष्पा दास और बेटी नीतू दास गुरुवार सुबह कुछ काम से बाहर गए हुए थे।

घर पर असीम दास और उसका 22 साल का बेटा आकाश था। असीम एक कमरे में खटिया पर सो रहा था। इसी दौरान उसने अपने बेटे आकाश से उसे एक गिलास पानी लाने को कहा।

बेटे ने पहले तो जवाब नहीं दिया फिर मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहा- सुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने के बाद आकाश ने पिता को गला घोंटकर मार दिया। असीम की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद उसका बेटा आकाश घबरा गया और अपने आप को बचाने के लिए वह पड़ोसियों के पास गया और कहने लगा कि, पापा खाट से नीचे गिर गए हैं। पड़ोसी घर पहुंचे और उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।

ये खबर पढ़िए ...बीजेपी नेता रतन दुबे मर्डर केस, नक्सल क्षेत्रों में NIA की तलाशी, 9 लाख से ज्यादा कैश मिला

डॉक्टर को हुआ शक

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जब असीम का चेकअप हुआ तो उस दौरान डॉक्टर को असीम के गले पर उंगलियों के निशान दिखे। इसके बाद डॉक्टर को शक हुआ। डॉक्टर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

असीम के घर में खून के छींटे दिखे। जिसके बाद बेटे से पूछताछ की गई तो उसने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर पढ़िए ...लोकायुक्त ने दिए थे भ्रष्टाचार के मामलों में 12 अफसरों पर कार्रवाई के आदेश, विभागों में दबी फाइलें

पिता और बेटे दोनों को शराब की थी लत

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बाप और बेटा दोनों को ही शराब पीने की लत थी। हर दूसरे दिन दोनों के बीच लड़ाई और हथापाई होती रहती थी। पिछले दिन भी ऐसी ही झगड़े की आवाज आ रही थी।

In Chhattisgarh, father killed when he asked for water | छत्तीसगढ़ में पिता  ने पानी मांगा तो मार डाला: हाथापाई के बाद बेटे ने गला घोंटा; पड़ोसियों से  बताया- खाट से नीचे
In Chhattisgarh, father killed when he asked for water | छत्तीसगढ़ में पिता ने पानी मांगा तो मार डाला: हाथापाई के बाद बेटे ने गला घोंटा; पड़ोसियों से बताया- खाट से नीचे

आरोपी आकाश

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कोरबा में बेटे ने की पिता की हत्या
  • son killed his father
  • Murder Case
  • आरोपी बेटा गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज