घर जाने वाली ट्रेन छूटी तो दूसरी गाड़ी रोकने रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर

Marut raj | Published:
Share
Stones placed on Bilaspur Katni railway track the sootr
Stones placed on Bilaspur Katni railway track the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर- कटनी रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया। भंनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास टनल में पटरियों पर बोल्डर रख ट्रेन रोकने की साजिश की गई थी।

Stones placed on Bilaspur- Katni railway track : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर- कटनी रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, भंनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास टनल में पटरियों पर बोल्डर रख ट्रेन रोकने की साजिश की गई थी। इस दौरान लोको पायलट की सूझबूझ से साजिश नाकाम हो गई। इस मामले में पेंड्रा आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

रेत रंगदारी बीजेपी-भाजयुमो नेताओं में जमकर मारपीट, सभी रेत खदानें बंद

माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था

accused arrested
accused arrested


पेंड्रा थाना क्षेत्र कोलबिरा गांव में रहने वाले पवन सिंह ने ट्रेन को रोकने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर जगह- जगह बोल्डर रख दिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी भनवारटंक स्थित माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए गैरेला से पहुंचा था। लौटते वक्त उसकी ट्रेन छूट गई। वो पटरियों के रास्ते होते हुए घर लौटने लगा। इसी बीच उसने पटरियों पर स्लैब रख दिए। पूछताछ में उसने बताया कि उसका उद्देश्य केवल ट्रेन को रोक कर उसमें चढ़ना था। जब ये घटना हो गई तो वह डर गया और वो ट्रेन के रूकने के बाद भी उसमें नहीं चढ़ा। वह पटरियों के रास्त गौरेला निकल गया।

प्रिंसिपल ने किया लड़के का रेप, युवक ने जान से मार डाला

इस तरह आया पकड़ में

भनवारटंक से गौरेला की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। हादसे के बाद आरपीएफ पूरी तरह से एक्टिव हुई और उन्होंने विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक मैन को ये सूचित कर दिया कि यदि कोई ट्रैक पर जाता हुए दिखे तो आरपीएफ को इसकी सूचना दे। चूंकि पवन सिहं का उद्देश्य किसी प्रकार की चोरी करना नहीं था। इसलिए वो ट्रैक से होते हुए रात में ही घर जा रहा था। ट्रैकमैन की नजर आरोपी पर पड़ी और उसने उसे अपना साथ बैठाकर आरपीएफ को इसकी सूचना दी।

शराब घोटाले पर कवासी लखमा बोले- मैं तो अनपढ़ हूं..अफसरों ने ही किया सब



FAQ

  1. रेलवे ट्रैक पर बोल्डर रखने का आरोपी कौन है और उसने ऐसा क्यों किया ?
    आरोपी का नाम पवन सिंह है, जो पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोलबिरा गांव का निवासी है। उसने ट्रेन रोकने के उद्देश्य से पटरियों पर बोल्डर रखे थे, क्योंकि उसकी ट्रेन छूट गई थी। उसका उद्देश्य ट्रेन को रोककर उसमें चढ़ना था, लेकिन घटना के बाद वह डर गया और ट्रेन में चढ़ने के बजाय पटरियों के रास्ते घर लौट गया।
  2. आरोपी को पकड़ने के लिए आरपीएफ ने क्या कदम उठाए ?
    हादसे के बाद आरपीएफ पूरी तरह सतर्क हो गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैकमैन को सूचना दी कि यदि कोई व्यक्ति ट्रैक पर दिखे, तो तुरंत जानकारी दें। ट्रैकमैन ने आरोपी पवन सिंह को देखा और उसे अपने साथ बैठाकर आरपीएफ को सूचित किया।
  3. घटना के दौरान लोको पायलट की क्या भूमिका रही ?
    लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देकर ट्रेन को समय पर रोक लिया, जिससे संभावित हादसा टल गया। उनकी सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई और कोई दुर्घटना नहीं हुई।


Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ में रेल हादसा
  • train accident
  • Chhattisgarh accident
  • cg news in hindi
  • रेलवे ट्रैक
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर