नक्सली हिड़मा के गांव तक पहुंचा विकास! सुकमा के पुवर्ती गांव में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा
Harrison Masih | Jul 26, 2025, 10:48 IST
sukma-puvarti-baily-bridge-bro-construction-completed the sootr
सुकमा के नक्सल प्रभावित पुवर्ती गांव को BRO ने सिलगेर-पुवर्ती मार्ग से जोड़ा। बेली ब्रिज से 5000 लोगों को मिलेगा आवागमन में बड़ा फायदा। बेली ब्रिज का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। देश के सबसे खतरनाक माने जाने वाले नक्सली इलाकों में शामिल पुवर्ती गांव जो मोस्ट वॉन्टेड नक्सली हिड़मा का गृहगांव है अब सड़क नेटवर्क से जुड़ गया है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सुरक्षा जोखिमों और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों को मात देते हुए सिलगेर-पुवर्ती मार्ग पर बेली ब्रिज का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में शिक्षा की नई रोशनी
इस पुल के बन जाने से अब सिलगेर-पुवर्ती मार्ग पर बारिश के मौसम में भी सुगम आवागमन संभव हो गया है। यह ब्रिज न सिर्फ एक इंजीनियरिंग उपलब्धि है, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन में एक नई उम्मीद भी लेकर आया है।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में गोली नहीं शहनाई की गूंज, CRPF जवानों ने निभाया भाई का फर्ज
पुल बनने के बाद क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से वे इस पुल की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि इलाके में शांति और विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।
सिर्फ पुल ही नहीं, बल्कि इससे जुड़ी 64 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना पर भी तेज़ी से काम हो रहा है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 2024-25 में ₹66.74 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
एलमागुड़ा से पुवर्ती तक की 51.25 किमी सड़क के लिए ही लगभग ₹53 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस परियोजना के पूरे होने पर यह क्षेत्र परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... हिड़मा को गौमांस खाने का है शौक... 24 घंटे थ्री लेयर सिक्योरिटी में रहता है
Puvarti Bailey bridge construction Sukma puvarti village
सुकमा पुवर्ती गांव पुवर्ती बेली ब्रिज निर्माण
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में काम करना एक बड़ा जोखिम होता है। बावजूद इसके BRO और सुरक्षा बलों ने मिलकर यह असंभव-सा कार्य संभव किया। लगातार सुरक्षा घेरे और स्थानीय सहयोग से निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में शिक्षा की नई रोशनी
दुर्गम इलाकों में पहुंचा विकास
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस
बरसात में अब नहीं रुकेगी जिंदगी
हर साल बारिश के मौसम में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाया करता था। लेकिन अब यह बेली ब्रिज तिम्मापुरम, टेकलगुड़ा, गोल्लाकोंडा, तुमलपाड़, जब्बागट्टा और पुवर्ती सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। इससे करीब 5000 से अधिक ग्रामीणों को राहत मिलेगी। अब बिना किसी जोखिम के सड़क मार्ग से आवागमन संभव होगा।
ग्रामीणों में खुशी की लहर
सड़क परियोजना भी जारी
एलमागुड़ा से पुवर्ती तक की 51.25 किमी सड़क के लिए ही लगभग ₹53 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस परियोजना के पूरे होने पर यह क्षेत्र परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... हिड़मा को गौमांस खाने का है शौक... 24 घंटे थ्री लेयर सिक्योरिटी में रहता है
Puvarti Bailey bridge construction Sukma puvarti village
|
सुरक्षा के बीच निर्माण एक बड़ी उपलब्धि
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari