सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाना पड़ गया महंगा... TI समेत दो पुलिस सस्पेंड
Kanak Durga Jha | May 06, 2025, 18:56 IST
Taking photo with mahadev satta app bookie two police officers suspended
Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा के सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर पीएचक्यू ने कड़ी कार्रवाई की है।
महादेव सट्टा के सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर पीएचक्यू ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में जामुल थाने के थाना प्रभारी (टीआइ) कपिल देव पांडे और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर को पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि वे एक कथित सटोरिए के घर आयोजित पार्टी में न सिर्फ शामिल हुए, बल्कि वहां सरकारी गाड़ी और लालबत्ती का भी दुरुपयोग किया। इंटरनेट मीडिया में इससे जुड़ा वीडियो प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
ये खबर भी पढ़िए...जवान को बचाने IED पर कूद गया अफसर, जान बचाने एयर लिफ्ट कर ले गए दिल्ली
वीडियो प्रसारित होने के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। विभागीय जांच संभव दोनों पुलिसवालों को फिलहाल मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। माना जा रहा है कि विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में कुछ और नामों का राजफाश हो सकता है जो इस नेटवर्क से जुड़े हैं।
ये खबर भी पढ़िए...PM सड़क योजना में बड़ा घोटाला... अफसरों ने दबाए 228.22 करोड़ रुपए
दुर्ग जिले में निरीक्षक कपिल देव पांडे और उपनिरीक्षक चेतन चंद्राकर के हुए तबादले को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, निरीक्षक कपिल देव पांडे और उपनिरीक्षक चेतन चंद्राकर की एक फोटो महादेव सट्टा एप के सटोरिए के साथ वायरल हुई थी।
ये खबर भी पढ़िए...झारखंड शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ कनेक्शन... CBI खोलेगी सारे राज
Mahadev Satta | Chhattisgarh Mahadev Satta App | Mahadev Satta Case | Mahadev Satta App | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप मामला
ये खबर भी पढ़िए...जवान को बचाने IED पर कूद गया अफसर, जान बचाने एयर लिफ्ट कर ले गए दिल्ली
एसएसपी विजय अग्रवाल ने जताई नाराजगी
ये खबर भी पढ़िए...PM सड़क योजना में बड़ा घोटाला... अफसरों ने दबाए 228.22 करोड़ रुपए
कुछ दिन पहले वायरल हुई तस्वीर पर हुई कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...झारखंड शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ कनेक्शन... CBI खोलेगी सारे राज
FAQ
- दुर्ग जिले के किन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई और क्यों?
दुर्ग जिले के जामुल थाने के थाना प्रभारी कपिल देव पांडे और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर पर कार्रवाई की गई है। उन पर आरोप है कि वे महादेव सट्टा एप के एक सटोरिए की पार्टी में शामिल हुए, वहाँ सरकारी गाड़ी और लालबत्ती का दुरुपयोग भी किया गया। - वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने क्या कदम उठाए?
वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है और विभागीय जांच की संभावना जताई गई है। - वायरल फोटो में कौन-कौन से अधिकारी नजर आए और इसका क्या प्रभाव पड़ा?
वायरल फोटो में एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, कपिल देव पांडे और चेतन चंद्राकर एक कथित सटोरिए के साथ नजर आए। इस फोटो के सामने आने के बाद ही पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की और आगे और नामों का खुलासा होने की संभावना है।
Mahadev Satta | Chhattisgarh Mahadev Satta App | Mahadev Satta Case | Mahadev Satta App | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप मामला
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari