शिक्षिका की मौत का काला सच... पति ने ही की दर्दनाक हत्या
Harrison Masih | May 27, 2025, 21:20 IST
teacher death Husband killed wife balod durg chattisgarh the sootr
दो महीने पहले शेरपार हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की सड़क हादसे में हुई मौत को अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा बताया गया था, लेकिन अब जो खुलासा हुआ है, उसने सबको चौंका कर रख दिया है।
बालोद/दुर्ग। दो महीने पहले शेरपार हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की सड़क हादसे में हुई मौत दरअसल एक दिल दहला देने वाली साजिश थी। शुरुआती तौर पर इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा बताया गया था, लेकिन अब जो खुलासा हुआ है, उसने सबको चौंका कर रख दिया है। महिला शिक्षिका की मौत किसी हादसे से नहीं, उसके ही पति द्वारा की गई एक सुनियोजित हत्या थी।
ये खबर भी पढ़ें... ‘बड़ा बैगा’ बनने की होड़ में एक बैगा की हत्या, पूजा के बहाने बुलाया, फिर...
22 मार्च को मोहला विकासखंड से लौट रही शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत हितेकसा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह स्कूल से लौटते वक्त प्यून के साथ स्कूटी पर सवार थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बरखा की मौके पर मौत हो गई और प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
बरखा की मौत पर उसके परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने जांच की मांग की। पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की, तो घटना के पीछे का सच धीरे-धीरे सामने आने लगा। जांच में पता चला कि बरखा और उसके पति शिशपाल वासनिक के बीच लंबे समय से मतभेद थे। कई बार समझौते की कोशिश हुई लेकिन रिश्ते पटरी पर नहीं आ सके। बरखा आखिरकार अपने मायके दुर्ग में रहने लगी थी।
ये खबर भी पढ़ें... डॉक्टर की आत्महत्या का मामला: अश्लील वीडियो कांड में 9 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शिशपाल ने पत्नी की आवाजाही की पूरी जानकारी जुटाई। उसने बरखा की नियमित स्कूल से आने-जाने की टाइमिंग, रास्ता और लोकेशन सब ट्रैक किया। फिर 22 मार्च को सुनसान जगह पर उसका इंतजार किया। जैसे ही मौका मिला, उसने वाहन से बरखा को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद जब शिशपाल गाड़ी से बाहर निकला तो उसने देखा कि बरखा की सांसें अब भी चल रही हैं। इसी दौरान उसने पास रखे लोहे के रॉड से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... खेल विभाग में सीधी और संविदा भर्ती जल्द शुरू, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश
इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी पति शिशपाल वासनिक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पूरी घटना की पुनः जांच कर, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया है।
इस क्रूर साजिश का सबसे बड़ा शिकार बनी शिक्षिका बरखा की 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा। दोनों अब मां के प्यार और पिता के साए से वंचित हो गए हैं। एक ओर मां की हत्या और दूसरी ओर पिता का अपराध – अब ये बच्चे पूरी उम्र इसी सवाल के साथ जिएंगे कि "दोष किसका था – मां का या पिता का?"
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी
teacher | husband killed wife | Wife murder | Durg | Balod | chattisgarh | पति ने की पत्नी की हत्या | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... ‘बड़ा बैगा’ बनने की होड़ में एक बैगा की हत्या, पूजा के बहाने बुलाया, फिर...
22 मार्च की घटना का बदला रूप
पुलिस ने की गहन जांच
ये खबर भी पढ़ें... डॉक्टर की आत्महत्या का मामला: अश्लील वीडियो कांड में 9 आरोपी गिरफ्तार
प्लान के तहत की हत्या
सांस चलती देख रॉड से किया हमला
ये खबर भी पढ़ें... खेल विभाग में सीधी और संविदा भर्ती जल्द शुरू, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश
आरोपी पति और उसका साथी गिरफ्तार
मासूम बच्चों की जिंदगी उजड़ गई
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी
teacher | husband killed wife | Wife murder | Durg | Balod | chattisgarh | पति ने की पत्नी की हत्या | छत्तीसगढ़
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari