तहसीलदारों का अधिकार खत्म, रजिस्ट्री के साथ ही ऑटोमेटिक नामांतरण

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Tehsildars' authority ends automatic transfer along with registry the sootr
Tehsildars' authority ends automatic transfer along with registry the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार ने ज़मीन की खरीद-बिक्री के बाद बाद नामांतरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी कर दिया है। सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर तहसीलदारों से नामांतरण का अधिकार खत्म कर दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने ज़मीन की खरीद-बिक्री के बाद बाद नामांतरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी कर दिया है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर तहसीलदारों से नामांतरण का अधिकार खत्म कर दिया है। अब यह अधिकार रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार के पास रहेगा। यह संशोधन छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 24 की उप-धारा (1) और धारा 110 के तहत किया गया है। सरकार के गजट नोटिफिकेशन के साथ पंजीकृत रजिस्ट्री होते ही संबंधित भूमि और संपत्तियों का नामांतरण ऑटोमेटिक हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... व्यापार को बढ़ावा देने नियमों में बड़ा बदलाव, एक ही प्लॉट पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण

अब तक यह थी व्यवस्था

प्रदेश में पहले ज़मीन की रजिस्ट्री के बाद खरीदार तहसीलदार के पास नामांतरण के लिए आवेदन देता था। इसके बाद कोर्ट की तरह प्रक्रिया में काफी समय लगता था। इस प्रक्रिया में धोखाधड़ी और देर की आशंका रहती थी। विशेषरूप से किसानों को इसकी वजह से परेशानी का झेलनी पड़ती थी। सही समय पर नामांतरण न होने से किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाते थे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग बना रहा ड्राफ्ट

यह होगा लाभ

प्रदेश में रजिस्ट्री नियमों में बदलाव के बाद अब रजिस्ट्री के साथ ही ज़मीन का नाम संबंधित खरीदार के नाम स्वत: अंकित हो जाएगा। इससे प्रक्रिया तेज़ होगी और भू-माफिया और फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी। इस बदलाव के पीछे सरकार का मकसद ज़मीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता लाना है। इससे आमजन को राहत मिलेगी और ज़मीन के मामलों में फर्जी दस्तावेज़ों के माध्यम से होने वाले घोटालों पर भी रोक लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें... EOW की तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार समेत 20 अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश

नए नियमों से हुआ यह बदलाव

तहसीलदारों से नामांतरण का अधिकार खत्म
रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार को मिला अधिकार
रजिस्ट्री होते ही ऑटोमेटिक होगा नामांतरण
ऑटोमेटिक नामांतरण से किसानों को सीधा लाभ
भूमि विवादों और फर्जीवाड़े पर भी लगेगी रोक

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में Heat Wave का येलो अलर्ट



Tags : authority | transfer | Registry | CG News | Raipur | ऑनलाइन रजिस्ट्री | छत्तीसगढ़ की खबर | रायपुर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • transfer
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • तहसीलदार
  • authority
  • अधिकार
  • Tehsildar
  • Registry
  • खत्म
  • ऑनलाइन रजिस्ट्री
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर