2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 72 घंटे तक चलेगी शीतलहर.... पड़ेंगे पाले

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Temperature reached 2 degrees cold wave for 72 hours
Temperature reached 2 degrees cold wave for 72 hours

Weather Update : मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। तापमान में तेजी से गिरावट को देखते हुए अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। तापमान में तेजी से गिरावट को देखते हुए अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है। बता दें कि उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं के कारण कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिला है।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

2 डिग्री तापमान दर्ज

सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा बलरामपुर रहा। पिछले 24 घंटे में बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बलरामपुर के पाट क्षेत्र सामरीपाट में न्यूनतम तामपान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग के पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी पाले पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने शीतलहरों का यलो अलर्ट जारी किया है।

5 लाख युवाओं का भविष्य अटका, SET के रिजल्ट नहीं हो रहे जारी

सरगुजा संभाग में पांच दिनों से उत्तरी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद शीतलहरों के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शनिवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो इस सीजन का सबसे कम तामपान है। इसके पूर्व शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

बलरामपुर में जमकर पड़े पाले

शीतलहरों के कारण बलरामपुर में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। शनिवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को न्यूूनतम तामपान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन में ही न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री गिर गया है। बलरामपुर जिले के सामरीपाट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बलरामपुर जिले में पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े।

IAS ने पत्नी के जिंदा रहते दूसरी शादी और बच्चे किए, 5 सीनियर अफसर फंसे

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के किन इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान कितना रहा?
    छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और बलरामपुर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और सामरीपाट में 2 डिग्री तक पहुंच गया है।
  2. शीतलहरों के चलते प्रदेश में मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है?
    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर के कारण यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों तक ठंड बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना है।
  3. सरगुजा संभाग में ठंड के लिए क्या कारण बताए गए हैं?
    सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण उत्तर भारत में हुई बर्फबारी है, जिससे उत्तरी शीतलहरें चल रही हैं। इन हवाओं के कारण क्षेत्र का अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है।


पत्नी को मारने के चक्कर में व्यापारी खुद जलकर खाख, दो सिपाही भी जले

Tags:
  • मौसम विभाग
  • Winter
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Update Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • winter season
  • Chhattisgarh weather update today
  • winter 2024
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा