बैडमिंटन कोर्ट में ही खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़ा और सांसें थम गईं

Krishna Kumar Sikander | May 23, 2025, 15:12 IST
Share
The player fell to the ground in the badminton court itself and stopped breathing the sootr
The player fell to the ground in the badminton court itself and stopped breathing the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट से एक दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है। सुबह, एक युवा खिलाड़ी, हिमांशु श्रीवास्तव अपने सपनों को पंख देने के लिए बैडमिंटन कोर्ट में उतरा था, अचानक दुनिया को अलविदा कह गया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट से एक दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है। सुबह, एक युवा खिलाड़ी, हिमांशु श्रीवास्तव अपने सपनों को पंख देने के लिए बैडमिंटन कोर्ट में उतरा था, अचानक दुनिया को अलविदा कह गया। मात्र 35 वर्ष की उम्र में हिमांशु की संदिग्ध मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समुदाय को स्तब्ध कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... विस्फोटक समेत 7 नक्सली गिरफ्तार, इनमें 2 लाख का इनामी डिप्टी कमांडर भी शामिल

पहली बार पहुंचा था सप्रे बैडमिंटन एकेडमी

हिमांशु भिलाई सेक्टर-04 का निवासी था और अपनी पत्नी के साथ रायपुर में रह रहा था। पहली बार सप्रे बैडमिंटन एकेडमी पहुंचा था। वह उत्साह के साथ कोर्ट में उतरा, जहां उसने वहां मौजूद खिलाड़ियों के साथ खेलने की इच्छा जताई। सभी ने उसका स्वागत किया और वह खेल में शामिल हो गया। लेकिन, नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। कुछ देर खेलने के बाद हिमांशु थककर कोर्ट के किनारे बैठ गया। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा, और उसकी सांसें थम गईं।

ये खबर भी पढ़ें... खनन माफियाओं ने तालाब के आसपास बिछाया बारूद का जाल, खतरे में ग्रामीण

हार्ट अटैक को माना जा रहा कारण

मौके पर मौजूद खिलाड़ियों ने तुरंत उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक को इस दुखद घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है, ताकि हिमांशु की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... 3 साल से कागजों में बंट रहा अमृत, अटल मिशन के 200 करोड़ खर्च लेकिन हासिल आई शून्य

बैडमिंटन समुदाय के लिए गहरा आघात

ये खबर भी पढ़ें... प्री-मानसून की एंट्री... द्रोणिका के एक्टिव होते ही होगी धमाकेदार बारिश

हिमांशु का यूं अचानक चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और बैडमिंटन समुदाय के लिए एक गहरा आघात है। एक युवा अपने जुनून को जीने के लिए कोर्ट में उतरा था, उसकी जिंदगी का खेल इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। इस दुख की घड़ी में, हिमांशु के परिवार के प्रति सभी की संवेदनाएं हैं।

player | ground | Badminton | Court | Stopped | Breathing Stopped | Raipur

Tags:
  • Raipur
  • रायपुर
  • Court
  • कोर्ट
  • Badminton
  • बैडमिंटन
  • जमीन
  • खिलाड़ी
  • player
  • Breathing Stopped
  • Stopped
  • ground
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा