छत्तीसगढ़ में कर्ज का चंदन घिस मेरे नंदन, मोदी की गारंटी पूरी करने उधारी पर चल रही सरकार, आखिर 1 करोड़ वोट का सवाल है

Sandeep Kumar | Mar 13, 2024, 12:55 IST
Share
PIC
मोदी का मिशन पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ले रही कर्ज

छत्तीसगढ़ की साय की सरकार पूरी ताकत से पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने में लगी है । सरकार गारंटी को पूरा करने के लिए उधार तक ले रही है। आइए समझते हैं क्या है CG की माली हालत...

अरुण तिवारी @ RAIPUR

मिशन मोदी को पूरा करने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ( CM Vishnudev Say ) कर्ज का चंदन घिस रहे हैं और प्रदेश के एक करोड़ वोटर को तिलक कर रहे हैं। एक हाथ से कर्ज ले रहे हैं तो दूसरे हाथ से लुटा रहे हैं। मोदी की गारंटी ( Modi guarantee ) पूरी करने पूरी सरकार उधारी पर चल रही है।

ये खबर भी पढ़िए..Lok Sabha elections: छत्तीसगढ़ में BJP का प्रचार का अजब-गजब तरीका

मोदी सरकार ने पूरी की गारंटी

विष्णु सरकार 100 दिनों में मोदी की कुछ प्रमुख गारंटी पूरी कर खूब वाहवाही बटोर रही है। दरअसल ये पूरा मामला मिशन मोदी से जुड़ा हुआ है। गारंटी भी वही पूरी की गई हैं जो सीधे वोट बैंक से जुड़ी हैं। आखिर 11 सीटें जीतनी हैं साहब, फिर चाहे चंदन कर्ज़ का ही क्यों न हो वो घिसना भी पड़ेगा और वोटरों को तिलक भी करना पड़ेगा।। महिलाओं को महतारी और किसानों को बंधु तो बनाना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़िए..CGPSC की परीक्षाएं UPSC की तरह करने आयोग गठित

सरकार और एक करोड़ वोटर का समीकरण

प्रदेश में सवा करोड़ से ज्यादा महिला वोटर हैं जिनमें से सरकार ने 70 लाख को महतारी बनाकर 700 करोड़ बांट दिए। इसके बाद 25 लाख किसानों को मोदी की गारंटी के हिसाब से धान खरीदी में बीच के अंतर की राशि में 13 हज़ार करोड़ उनके खाते में पहुंच गए। 12 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 250 करोड़ का फायदा हो गया। इस तरह उधार के 14 हज़ार करोड़ से एक करोड़ से जय वोटर साधने की कोशिश की जा रही है। मोदी की ये गारंटी सरकार ने कर्ज़ लेकर पूरी की हैं।

ये खबर भी पढ़िए..Chhattisgarh में गुमनाम चिट्ठी से हड़कंप, मामला जवानों की सुरक्षा में घोटाले का, सरकार और Congress ने साधी चुप्पी

कर्ज़ लेकर सरकार जनता को पिला रही घी

कर्ज़ के इस चंदन का तिलक ये जनता मोदी को करेगी या नहीं ये बड़ा सवाल है। लेकिन इतना ज़रूर है कि यदि ये पैसा लोगों को नहीं मिलता तो लोगों की नाराजगी ज़रूर सरकार को झेलनी पड़ सकती थी। सरकार आखिर ये रिस्क नहीं ले सकती जिससे मोदी की गारंटी को बट्टा लग जाये। यही कारण है कि सरकार कर्ज़ लेकर जनता को घी पिला रही है।

ये खबर भी पढ़िए...6 IAS अफसरों के तबादले, IPS भगत को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार

Tags:
  • Modi guarantee
  • गारंटी
  • मिशन मोदी
  • CM Vishnudev Say
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती