युवक को एसपी आफिस के बाहर धरने पर बैठने पड़ा भारी, केस दर्ज

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
The youth had to pay a heavy price for sitting on a dharna outside the SP office, a case has been registered the sootr
The youth had to pay a heavy price for sitting on a dharna outside the SP office, a case has been registered the sootr

छत्तीसगढ़ के धमतरी के जिला मुख्यालय के एसपी कार्यालय के सामने एक युवक न्याय मांगने के लिए धरने पर बैठ गया। न्याय मांगने का यह तरीका प्रशासन का नागवार गुजरा। फिर क्या था, जिला प्रशासन ने इस प्रदर्शन को ही गैरकानूनी मानते हुए युवक पर कार्रवाई कर दी।

छत्तीसगढ़ के धमतरी के जिला मुख्यालय के एसपी कार्यालय के सामने एक युवक न्याय मांगने के लिए धरने पर बैठ गया। मगर, न्याय के लिए शांतिपूर्ण धरना देना भी उसको भारी पड़ गया। युवक नीलकमल साहू प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज था। प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर वह एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया। यह न्याय मांगना प्रशासन का नागवार गुजरा। फिर क्या था, जिला प्रशासन ने इस प्रदर्शन को ही गैरकानूनी मानते हुए युवक पर कार्रवाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी स्कूलों में सीएम शिक्षा गुणवत्ता अभियान, क्वालिटी एजुकेशन के आधार पर ग्रेडिंग

पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

ये खबर भी पढ़ें... 415 करोड़ का फर्जीवाड़ा...पूर्व एसडीएम सहित कई अधिकारी नपे

एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठने के खिलाफ अर्जुनी थाना क्षेत्र निवासी नीलकमल साहू के खिलाफ शांति भंग, मारपीट के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि नीलकमल साहू पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने नाराज था। इससे पहले उसने संबंधित थाना और वरिष्ठ अधिकारियों तक से शिकायत कर चुका था। इसके बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विवश होकर वह एसपी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गया।

ये खबर भी पढ़ें... 5 जिलों में रजिस्ट्रार और 16 जिलों में नहीं डिप्टी रजिस्ट्रार, यहां राजस्व के 75 हजार मामले पेंडिंग

बिना अनुमति के धरना देना नियमों का उल्लंघन

ये खबर भी पढ़ें... निलंबित आईएएस रानू साहू समेत पांच की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 19 तक रिमांड पर चार पूर्व सीईओ

इस संबंध में जब पुलिस प्रशासन से बात की गई तो पुलिस का तर्क है कि नियमानुसार बिना अनुमति के धरना देना कानून का उल्लंघन है। इसके विपरीत युवक का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान ही नहीं दे रही है। अब लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अपने लिए न्याय मांगना कब से अपराध हो गया। युवक शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठा था। ऐसे में प्रशासन को उससे बात करनी चाहिए था कि उसकी समस्या क्या है। संभव होता तो समाधान निकालना चाहिए था। बहरहाल, घटना के बाद स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि अब तो आमजन को न्याय के लिए धरना देना भी अपराध हो गया है।

Youth | Price | sitting | DHARNA | sp office | dhamtari | एसपी आफिस | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • Chhattisgarh
  • sp office
  • dhamtari
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • एसपी आफिस
  • Youth
  • DHARNA
  • Price
  • sitting
  • युवक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर