telangana naxal surrender
आखिरकार तेलंगाना पुलिस ने टॉप लीडर देवजी समेत तीन माओवादियों का सरेंडर किया घोषित
Harrison Masih | Published:
top-naxal-leader-thipperi-tirupati-devji-surrenders-with-two-maoist
नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। नक्सली संगठन के टॉप लीडर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी ने अपने साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
Raipur/Hyderabad. छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। नक्सली संगठन के टॉप लीडर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी ने मंगलवार को अपने तीन साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तेलंगाना के डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
देवजी के साथ CCM संग्राम, SCM दामोदर और SCM नरसिम्हा रेड्डी ने भी हथियार डाले हैं। बताया जा रहा है कि बसवा राजू के मारे जाने के बाद संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था। हिड़मा के बाद वह संगठन का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... Telangana Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, देवजी और मल्ला ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ सरकार ने देवजी पर 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि संग्राम पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। तेलंगाना पुलिस ने भी दोनों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम रखा था।
पुलिस के मुताबिक, देवजी बस्तर में 131 से अधिक सुरक्षा जवानों की हत्या के मामलों में आरोपी रहा है। उसे ताड़मेटला और रानीबोदली जैसे बड़े हमलों का मास्टरमाइंड बताया जाता है।
अधिकारियों का कहना है कि देवजी का आत्मसमर्पण संगठन के लिए बड़ा झटका है और इससे बस्तर में नक्सल नेटवर्क कमजोर पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़ें... माओवादियों का नया महासचिव बना 131 जवानों का कातिल नक्सली देवजी,हिड़मा को बस्तर की कमान
65 वर्षीय नक्सली देवजीतेलंगाना के जगतियाल जिले का रहने वाला है। इंटरमीडिएट के दौरान वह कट्टरपंथी छात्र संगठन से जुड़ा और 1983-84 में गढ़चिरोली दलम का सदस्य बना। इसके बाद से वह लगातार नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा।
करीब चार दशक तक संगठन में सक्रिय रहने के बाद उसका सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा पहले ही संकेत दे चुके थे कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में बड़ा अभियान चल रहा है। अब तक 89 आईईडी बरामद किए जा चुके हैं।
17 फरवरी को CRPF के नेतृत्व में कर्रेगुट्टा हिल्स पर विशेष ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। इस अभियान के तहत शेष शीर्ष नक्सली नेताओं की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, बस्तर में अब लगभग 200 हथियारबंद नक्सली ही बचे हैं, जो छोटे-छोटे समूहों में छिपे हुए हैं। महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) जोन लगभग खत्म हो चुका है। उत्तर बस्तर और माड़ डिवीजन में भी संगठन का प्रभाव काफी घट गया है।
![telangana naxal surrender]()
1. Muppalla Lakshmana Rao उर्फ गणपति (3.5 करोड़ इनाम)
भाकपा (माओवादी) का पूर्व महासचिव। 1992 से 2018 तक शीर्ष नेतृत्व में रहा। कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। विभिन्न राज्यों और एजेंसियों ने मिलाकर उस पर करोड़ों का इनाम घोषित कर रखा है।
ये खबर भी पढ़ें... Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
2. Mishir Besra उर्फ भास्कर (1.30 करोड़ इनाम)
झारखंड का रहने वाला। पोलित ब्यूरो सदस्य और मिलिट्री रणनीतिकार माना जाता है। एंबुश लगाने और लेवी वसूली में माहिर बताया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसे पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें तैनात हैं।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि देवजी के आत्मसमर्पण के बाद यदि गणपति और मिशिर बेसरा या तो सरेंडर करते हैं या मारे जाते हैं, तो छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत लगभग तय हो जाएगा।
देवजी का सरेंडर नक्सल संगठन के लिए मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सुरक्षा एजेंसियों की नजर शेष बचे शीर्ष नेताओं पर है।
देवजी के साथ CCM संग्राम, SCM दामोदर और SCM नरसिम्हा रेड्डी ने भी हथियार डाले हैं। बताया जा रहा है कि बसवा राजू के मारे जाने के बाद संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था। हिड़मा के बाद वह संगठन का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... Telangana Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, देवजी और मल्ला ने किया सरेंडर
डेढ़ करोड़ का इनामी, 131 जवानों की हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, देवजी बस्तर में 131 से अधिक सुरक्षा जवानों की हत्या के मामलों में आरोपी रहा है। उसे ताड़मेटला और रानीबोदली जैसे बड़े हमलों का मास्टरमाइंड बताया जाता है।
अधिकारियों का कहना है कि देवजी का आत्मसमर्पण संगठन के लिए बड़ा झटका है और इससे बस्तर में नक्सल नेटवर्क कमजोर पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़ें... माओवादियों का नया महासचिव बना 131 जवानों का कातिल नक्सली देवजी,हिड़मा को बस्तर की कमान
40 साल से जुड़ा था संगठन से
करीब चार दशक तक संगठन में सक्रिय रहने के बाद उसका सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
कर्रेगुट्टा में बड़ा ऑपरेशन जारी
17 फरवरी को CRPF के नेतृत्व में कर्रेगुट्टा हिल्स पर विशेष ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। इस अभियान के तहत शेष शीर्ष नक्सली नेताओं की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी
अब बचे सिर्फ 200 आर्म कैडर
अगला निशाना: दो बड़े नेता
भाकपा (माओवादी) का पूर्व महासचिव। 1992 से 2018 तक शीर्ष नेतृत्व में रहा। कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। विभिन्न राज्यों और एजेंसियों ने मिलाकर उस पर करोड़ों का इनाम घोषित कर रखा है।
ये खबर भी पढ़ें... Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
2. Mishir Besra उर्फ भास्कर (1.30 करोड़ इनाम)
झारखंड का रहने वाला। पोलित ब्यूरो सदस्य और मिलिट्री रणनीतिकार माना जाता है। एंबुश लगाने और लेवी वसूली में माहिर बताया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसे पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें तैनात हैं।
क्या खत्म होने जा रहा है नक्सलवाद?
देवजी का सरेंडर नक्सल संगठन के लिए मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सुरक्षा एजेंसियों की नजर शेष बचे शीर्ष नेताओं पर है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari