टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत
Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 09:24 IST
typhoid injection foam out of mouth death 10 minutes kanker the sootr
कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के गांव कापसी में मेडिकल संचालक द्वारा बीमार महिला को इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था।
कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के गांव कापसी में मेडिकल संचालक द्वारा बीमार महिला को इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। मेडिकल स्टोर्स का संचालक ही महिला का इलाज कर रहा था। इस घटना के बाद संचालक मेडिकल दुकान बंद कर फरार हो गया। साथ ही अपना मोबाइल भी बंद कर दिया, जिसकी तलाश की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए....अब अवैध शराब बेचने वालों का घर तोड़ेगी सरकार, इस वजह से लिया फैसला
संचालक मेडिकल स्टोर्स के आड़ में अपनी झोलाछाप डॉक्टर की दुकानदारी भी चलाता है। परलकोट इलाके के गांव पीवी 34 निवासी मालति डकुआ पति बलराम उम्र 55 साल विगत तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को वह अपने दामाद वरूण सिकदार के साथ इलाज कराने झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल संचालक जगदीश विश्वास के पास पहुंची। कापसी में झोलाछाप डॉक्टर बस्तर मेडिकल के नाम से एक मेडिकल स्टोर चलाता है।
इसी की आड़ में अपनी झोलाछाप डॉक्टरी भी करता है। साथ ही एक लैब भी चलाता है। महिला इलाज के लिए पहुंची तो मेडिकल स्टोर संचालक ने पहले महिला का खून जांच किया। रिपोर्ट में महिला को टायफायड होना बताया। इसके बाद मेडिकल संचालक ने महिला को एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के महज आठ से दस मिनट बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह मेडिकल स्टोर में ही बैठे-बैठे बेसुध हो गई। मुंह से झाग निकलने लगा।
ये खबर भी पढ़िए....मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश
परिजन उसे पखांजूर के निजी अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की। महिला को मृत घोषित किए जाने की खबर लगते ही मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया।
दूसरे दिन भी उसने अपनी दुकान नहीं खोली। घटना के बाद से संचालक का मोबाइल भी बंद है। इधर महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पखांजूर ने पुलिस पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। रिपोर्ट का इंतजार है।
ये खबर भी पढ़िए....Wakf Board को लगा 500 करोड़ का चूना... मोदी के नए कानून से हुआ खुलासा
ये खबर भी पढ़िए....राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा
Kanker News | kanker news in hindi | फर्जी | छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान
ये खबर भी पढ़िए....अब अवैध शराब बेचने वालों का घर तोड़ेगी सरकार, इस वजह से लिया फैसला
संचालक मेडिकल स्टोर्स के आड़ में अपनी झोलाछाप डॉक्टर की दुकानदारी भी चलाता है। परलकोट इलाके के गांव पीवी 34 निवासी मालति डकुआ पति बलराम उम्र 55 साल विगत तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को वह अपने दामाद वरूण सिकदार के साथ इलाज कराने झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल संचालक जगदीश विश्वास के पास पहुंची। कापसी में झोलाछाप डॉक्टर बस्तर मेडिकल के नाम से एक मेडिकल स्टोर चलाता है।
इंजेक्शन लगाने के बाद मुंह से निकलने लगा झाग
ये खबर भी पढ़िए....मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश
फरार हुआ संचालक
दूसरे दिन भी उसने अपनी दुकान नहीं खोली। घटना के बाद से संचालक का मोबाइल भी बंद है। इधर महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पखांजूर ने पुलिस पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। रिपोर्ट का इंतजार है।
ये खबर भी पढ़िए....Wakf Board को लगा 500 करोड़ का चूना... मोदी के नए कानून से हुआ खुलासा
FAQ
- कांकेर जिले के कापसी गांव में महिला की मौत कैसे हुई?
कापसी गांव में 55 वर्षीय महिला मालति डकुआ की मौत एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन के बाद हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक जगदीश विश्वास ने टायफायड बताकर महिला को इंजेक्शन लगाया, जिसके 8-10 मिनट बाद महिला की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। - महिला को इलाज के लिए कहां ले जाया गया था और वहां क्या हुआ?
महिला को इलाज के लिए उसके दामाद के साथ बस्तर मेडिकल नामक मेडिकल स्टोर पर ले जाया गया था, जहां संचालक जगदीश विश्वास झोलाछाप डॉक्टर की तरह इलाज करता था। वहीं पर उसने इंजेक्शन लगाया, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। बाद में पखांजूर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। - मेडिकल संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस को अस्पताल द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और संचालक की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़िए....राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा
Kanker News | kanker news in hindi | फर्जी | छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj