अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी ने छत्तीसगढ़ में मचाया सियासी तूफान, भूपेश-टीएस का BJP पर निशाना, BJP बोली- 'सोरोस की साजिश'

Krishna Kumar Sikander | Jun 23, 2025, 11:44 IST
Share
US travel advisory created political storm in Chhattisgarh the sootr
US travel advisory created political storm in Chhattisgarh the sootr

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत के कुछ राज्यों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नक्सल हिंसा के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ भी इस सूची में शामिल है। इस एडवाइजरी ने छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल ला दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत के कुछ राज्यों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नक्सल हिंसा के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ भी इस सूची में शामिल है। इस एडवाइजरी ने छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल ला दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र की BJP सरकार को आड़े हाथों लिया, तो BJP ने पलटवार करते हुए इसे 'सोरोस की साजिश' करार दिया।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व CM भूपेश बघेल ने युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल, बोले - शाला बंद, मधुशाला चालू

भूपेश का तंज, 'ट्रम्प की दोस्ती का ये सिला?'

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, "क्या यही है अमृतकाल? अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत के छह राज्यों, जिसमें छत्तीसगढ़ भी है, की यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। PM मोदी की ट्रम्प से दोस्ती का ये नतीजा?"

ये खबर भी पढ़ें... भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कह डाली बड़ी बात

टीएस सिंहदेव का प्रहार, 'बेटी बचाओ सिर्फ नारा?'

टीएस सिंहदेव ने भी BJP पर तीखा हमला किया। X पर पोस्ट में उन्होंने कहा, "अमेरिका ने साफ कहा- छत्तीसगढ़ में महिलाएं अकेले न यात्रा करें। कारण? बलात्कार, हिंसा और आतंकवाद का बेकाबू माहौल। 'बेटी बचाओ' सिर्फ पोस्टरों तक सिमट गया। केंद्र और छत्तीसगढ़ की BJP सरकार की नाकामी ने भारत को दुनिया में शर्मसार किया।" उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भाषणबाजी छोड़कर महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की। सिंहदेव ने PM मोदी के 'विश्वगुरु' और 'अमृतकाल' के दावों को खोखला बताते हुए कहा, "मोदी के मित्र ही उनकी पोल खोल रहे हैं। हालात न सुधरे तो 'नए भारत' को सिर्फ चेतावनियां मिलेंगी।"

ये खबर भी पढ़ें... टीएस सिंहदेव बोले शिष्टाचार भूली केंद्र सरकार

BJP का पलटवार, 'कांग्रेस की सोरोस से साठगांठ?'

छत्तीसगढ़ BJP ने भूपेश के हमले का करारा जवाब दिया। पार्टी ने कहा, "कांग्रेस की राजनीति अब अमेरिकी प्रोपगैंडा पर टिकी है। राष्ट्रीय कांग्रेस ट्रम्प के ट्वीट गिनती है, तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस अमेरिकी एडवाइजरी पर नाच रही है।" BJP ने इसे 'शर्मनाक और हास्यास्पद' करार देते हुए तंज कसा, "लगता है सोरोस की पहुंच अब राजीव भवन तक हो गई।" पार्टी ने भूपेश को उनके कार्यकाल की याद दिलाई, जब "हर 6 घंटे में बलात्कार और 8 घंटे में हत्या होती थी।" BJP ने चुनौती दी, "कांग्रेस में दम है तो भारतीय आंकड़ों पर बहस करे।"

ये खबर भी पढ़ें... सरगुजा के लखनपुर थाने में केक काटने के मामले ने तूल पकड़ा, मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- बीजेपी हो या कांग्रेस, कार्रवाई होनी चाहिए

सियासी रार का नया रंग

अमेरिकी एडवाइजरी ने छत्तीसगढ़ में सियासत को नया मोड़ दे दिया है। जहां कांग्रेस इसे BJP की नाकामी का सबूत बता रही है, वहीं BJP इसे विदेशी साजिश से जोड़कर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही है। यह जंग अब सोशल मीडिया से सड़कों तक पहुंच सकती है, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं।

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी | अमेरिका की छत्तीसगढ़ में सतर्क रहने की सलाह | छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान | भूपेश-टीएस का BJP पर निशाना | BJP बोली- 'सोरोस की साजिश' | US travel advisory | America advises to remain cautious in Chhattisgarh | created political storm in Chhattisgarh | Bhupesh-TS targeted BJP | BJP said- 'Soros' conspiracy'

Tags:
  • अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी
  • अमेरिका की छत्तीसगढ़ में सतर्क रहने की सलाह
  • छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
  • भूपेश-टीएस का BJP पर निशाना
  • BJP बोली- 'सोरोस की साजिश'
  • US travel advisory
  • America advises to remain cautious in Chhattisgarh
  • created political storm in Chhattisgarh
  • Bhupesh-TS targeted BJP
  • BJP said- 'Soros' conspiracy'
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा