12वीं पास को आबकारी विभाग में नौकरी देगा व्यापमं, भर्ती प्रक्रिया शुरू

Kanak Durga Jha | Jun 09, 2025, 12:37 IST
Share
Vyapam jobs 12th pass students Excise Department recruitment process started the sootr
Vyapam jobs 12th pass students Excise Department recruitment process started the sootr

आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 200 आरक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए बारहवीं पास आवेदन कर सकते हैं। 27 जुलाई को व्यापमं से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 200 आरक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए बारहवीं पास आवेदन कर सकते हैं। 27 जुलाई को व्यापमं से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्य बनने के बाद पहली बार आबकारी आरक्षक के लिए भर्ती निकली है। हालांकि, इसके लिए आबकारी विभाग से पिछले साल प्रस्ताव मिला था। पिछले दिनों विभाग की ओर से इसका विज्ञापन जारी हुआ। अब व्यापमं की ओर से भर्ती नियम, सिलेबस समेत अन्य की जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

100 अंकों की होगी परीक्षा

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं होने के कारण बड़ी संख्या में आवेदन का अनुमान है। इस भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता के तहत पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर है। इसी तरह इस पद के लिए महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 152.4 सेमी जरूरी है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु 40 वर्ष है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार होगी। चयन के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...व्यापमं केस में हाईकोर्ट ने सुधीर शर्मा के सभी केस CBI की इस एक लाइन से किए खारिज

एग्जाम फीस 350 रुपए, परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापस होगा

आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून की शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं। त्रुटि सुधार 28 से 30 जून शाम 5 बजे तक होगा। एग्जाम फीस सामान्य वर्ग 350 रुपए है। ओबीसी 250 और एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपए है। परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापस होगा। पहले, व्यापमं की परीक्षाओं के लिए स्थानीय निवासी उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...व्यापमं मामले में डॉ. सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज चारों FIR और चार्जशीट क्वैश

एडीईओ भर्ती : सोमवार को जारी होंगे एडमिट कार्ड

सहायक विकास विस्तार अधिकारी एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती के लिए 15 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए सोमवार को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसे लेकर व्यापमं से तैयारी की जा रही है। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, ग्रामीण विकास की योजनाएं एवं पंचायती राज और सामान्य हिंदी जैसे वर्ण विचार, स्वर, व्यंजन, अक्षर, वर्तनी, मुहावरे आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

छत्तीसगढ़ व्यापमं | व्यापमं परीक्षा कैलेंडर | व्यापमं परीक्षा कार्यक्रम | Chhattisgarh Government Job Recruitment | Chhattisgarh Government Job Vacancy | CGPSC-Vyapam Recruitment | cgvyapam new update | CG Vyapam Job Recruitment

ये खबर भी पढ़िए...व्यापमं पुलिस कांस्टेबल भर्ती केस : हाई कोर्ट ने रद्द की डॉ. अजय मेहता के खिलाफ CBI-STF की FIR

FAQ

  1. आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
    इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति में की जाएगी।
  2. लिखित परीक्षा का प्रारूप क्या होगा और इसमें कुल कितने अंक होंगे?
    लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
  3. एडीईओ भर्ती परीक्षा में किस प्रकार के विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे?
    एडीईओ भर्ती परीक्षा में सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, ग्रामीण विकास योजनाएं एवं पंचायती राज, और सामान्य हिंदी (जैसे वर्ण विचार, स्वर, व्यंजन, वर्तनी, मुहावरे आदि) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • व्यापमं परीक्षा कार्यक्रम
  • व्यापमं परीक्षा कैलेंडर
  • Chhattisgarh Government Job Vacancy
  • Chhattisgarh Government Job Recruitment
  • CGPSC-Vyapam Recruitment
  • CG Vyapam Job Recruitment
  • cgvyapam new update
  • आबकारी आरक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा