जहां न पहुंचे मुगल और अंग्रेज... वहां पहुंची साय सरकार
Kanak Durga Jha | Jan 20, 2025, 12:52 IST
Where Mughals and British could not reach Sai govt reached there the sootr
अबूझमाड़ ऐसा इलाका है जहां आज तक कोई हुकूमत नहीं पहुंच पाई है। लाख कोशिशों के बाद अब जाकर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार अबूझमाड़ के कुछ इलाकों तक पहुंच गई है।
छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ भारत के रहस्यमयी इलाकों में से एक है। अबूझमाड़ ऐसा इलाका है जहां आज तक कोई हुकूमत नहीं पहुंच पाई है। लाख कोशिशों के बाद अब जाकर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार अबूझमाड़ के कुछ इलाकों तक पहुंच गई है। दरअसल, ओरछा गांव के किनारे से एक कच्ची सड़क आगे बढ़ रही है। यह सड़क महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से जुड़ेगी। अभी यहां सड़क निर्माण पहले चरण पर है। आने वाले दिनों में ओरछा से गढ़चिरौली और फिर गढ़चिरौली से नागपुर को जोड़ा जाएगा। अबूझमाड़ अब लोगों के लिए अबूझ नहीं रहा है। धीरे-धीरे यहां सड़कें और विकास पहुंच रहे हैं।
धरने पर बैठी महिला B.Ed सहायक शिक्षकों के पुलिस ने फाड़े कपड़े... बैड टच
नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले अबूझमाड़ लोगों के लिए अभी भी अबूझ है, लेकिन साल 2024 में फोर्स ने अबूझमाड़ में अपना फोकस बढ़ाया और यहां कई बड़े ऑपरेशन लांच किए। अबूझमाड़ में फोर्स ने 70 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर किया। इसके अलावा नारायणपुर जिले में कस्तुरमेटा, ईरकभट्टी, मसपुर, मोहांदी, होरादी, गारपा और कच्चापाल जैसे सात अतिसंवेदनशील इलाकों में फोर्स ने पुलिस कैंप खोल दिए हैं।
जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला
इन कैंपों के खुल जाने से अबूझमाड़ में विकास की राह आसान हुई है और अब अंदरूनी इलाकों में सड़कों का निर्माण शुरू हो पाया है। उम्मीद है कि 2025 में अबूझमाड़ के उन सभी स्थानों पर सड़क पहुंच जाएगी जहां अब तक सड़क नहीं पहुंच पाई थी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी बताते हैं कि हमने बीते साल अबूझमाड़ में फोकस रखा था। 2025 में भी अबूझमाड़ पर पूरा फोकस होगा हम चाहते हैं कि यह अबूझमाड़ लोगों के लिए अबूझ न रहे।
भारत के बड़े एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को सिखाएंगे शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कैसे करें
धरने पर बैठी महिला B.Ed सहायक शिक्षकों के पुलिस ने फाड़े कपड़े... बैड टच
अबूझमाड़ में 70 से ज्यादा नक्सली ढेर
जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला
सड़क निर्माण का कार्य शुरू
भारत के बड़े एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को सिखाएंगे शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कैसे करें
FAQ
- अबूझमाड़ को रहस्यमयी इलाका क्यों कहा जाता है?
अबूझमाड़ को रहस्यमयी इलाका इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है और यहां आज तक कोई हुकूमत पूरी तरह से नहीं पहुंच पाई थी। यह इलाका लंबे समय से बाहरी दुनिया से कटा हुआ था। - अबूझमाड़ में सड़क निर्माण का महत्व क्या है?
सड़क निर्माण से अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में विकास की राह आसान होगी। यह क्षेत्र बाहरी दुनिया से जुड़ सकेगा और लोगों के लिए अबूझमाड़ "अबूझ" नहीं रहेगा। 2025 तक इलाके में सड़कों का नेटवर्क पूरा होने की उम्मीद है।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari