खून से लथपथ पत्नी... और फांसी पर झूलता पति, क्या थी वजह?
Harrison Masih | Jun 06, 2025, 12:44 IST
Wife soaked in blood husband hanging double death chattisgarh the sootr
बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र के ग्राम केशला में शुक्रवार सुबह एक वृद्ध दंपती—75 वर्षीय घनश्याम साहू और उनकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र के ग्राम केशला (वार्ड क्रमांक 14) में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक और रहस्यमयी घटना सामने आई जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। यहां एक वृद्ध दंपती—75 वर्षीय घनश्याम साहू और उनकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए विधायक प्रतिनिधि, जमकर हुई पिटाई
घटना की सूचना पर बिल्हा थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड, और फोरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी उमेश साहू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घनश्याम साहू का शव उनके घर के पास बने कोठे (गोडाउन/स्टोर रूम) में फांसी पर लटका मिला।
वहीं, उनकी पत्नी इंदिरा साहू का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे यह संदेह और गहरा गया है कि पहले उनकी हत्या की गई।
ये खबर भी पढ़ें... अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, जूतों की माला पहनाकर भागे असामाजिक तत्व
पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों और घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी तरह का विवाद या मानसिक तनाव सामने आ सके।
इस घटना ने पूरे ग्राम केशला को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में दहशत और शोक का माहौल है। कोई इसे पारिवारिक विवाद का अंजाम मान रहा है तो कोई इसे मानसिक तनाव का परिणाम बता रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस
वृद्ध दंपती की मौत को केवल आपसी विवाद तक सीमित न रखते हुए पुलिस मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। फिलहाल, घटनास्थल को सील कर दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह मामला एक ओर जहां पारिवारिक हिंसा या मानसिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है, वहीं ग्रामीण समाज में बुजुर्गों की स्थिति, संवाद की कमी और सामाजिक निगरानी की विफलता को भी उजागर करता है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी
husband killed | WIFE DIED | Murder mistry | Bilaspur crime | bilaspur | chattisgarh | दंपति की मौत | बिलासपुर क्राइम | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए विधायक प्रतिनिधि, जमकर हुई पिटाई
पत्नी की हत्या, फिर पति की आत्महत्या
वहीं, उनकी पत्नी इंदिरा साहू का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे यह संदेह और गहरा गया है कि पहले उनकी हत्या की गई।
ये खबर भी पढ़ें... अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, जूतों की माला पहनाकर भागे असामाजिक तत्व
जांच के कई एंगल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
गांव में पसरा सन्नाटा, लोगों में डर और अटकलें
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस
सामाजिक और मानसिक पहलुओं की भी जांच
यह मामला एक ओर जहां पारिवारिक हिंसा या मानसिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है, वहीं ग्रामीण समाज में बुजुर्गों की स्थिति, संवाद की कमी और सामाजिक निगरानी की विफलता को भी उजागर करता है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी
husband killed | WIFE DIED | Murder mistry | Bilaspur crime | bilaspur | chattisgarh | दंपति की मौत | बिलासपुर क्राइम | छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman