महतारी वंदन योजना में आप आए या नहीं, ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन चेक

Marut raj | Published:
Share
महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना के आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है। शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल भी शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा। फॉर्म का ऑनलाइन स्टेटस भी पता किया जा सकता है।

रायपुर. महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने फॉर्म भरा है और अब आप यह पता करना चाहते हैं कि आपका फॉर्म स्वीकृत हुआ है या नहीं। इसके अलावा अब आपके फॉर्म का स्टेटस क्या है, यह पता करना चाहते हैं, तो यह बहुत ही आसान है। आइए आपको बताते हैं कि किस प्रकार से आप अपने आवेदन का स्टेटस पता कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना में आवेदन का कल अंतिम दिन, फिर नहीं लिए जाएंगे फॉर्म

69 लाख से ज्यादा आवेदन आए


महतारी वंदन योजना: पैसे लेकर बनाए जा रहे मैरिज सर्टिफिकेट

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश भर में अभी भी फॉर्म भरे जा रहे हैं। आंकड़ें के अनुसार इस योजना के तहत अब तक 69 लाख 39 हजार 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वहीं जो लोग ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं उन्हें यह डर है कि उनका फॉर्म स्वीकृत हुआ है या नहीं। ऐसे में इस दुविधा से बचने के लिए आप आपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन माध्यम से जान सकते है।

महतारी वंदन योजना में 35 लाख 49 हजार महिलाएं शामिल, चूक गए है तो अभी भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस

आपको यह करना होगा


आईपीएस अफसरों को मिली पोस्टिंग, जानिए किन जिलों में बनाए गए सीएसपी

आपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको विभागीय साइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ खोलना होगा। यहां आपको मुख्य पृष्ठ के बाद आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया विंडो खुलेगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म भरते समय जो मोबाइल नंबर दिए हैं, उसे ही डालना होगा। इसके बाद एक कैप्चा भरना होगा। फिर सबमिट करें के आप्शन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की स्थिति की जानकारी दे दिया जाएगा।

20 तारीख तक जमा होंगे आवेदन


ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही निर्धारित केन्द्रों में अपना आवेदन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही पब्लिक पोर्टल से हितग्राही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल भी शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा।Mahtari Vandan Yojana | online

Tags:
  • Mahtari Vandan Yojana
  • महतारी वंदन योजना
  • Online
  • ऑनलाइन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर