सिवनी हवाला डकैती कांड के 10 आरोपी पुलिस कर्मी नरसिंहपुर जेल में शिफ्ट
Ravi Awasthi | Published:
Hawala kand
मध्यप्रदेश के चर्चित हवाला लूट कांड में दस पुलिसकर्मी जेल भेजे गए। मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडेय को रीवा जेल शिफ्ट किया गया है। करीब ₹2.96 करोड़ की हवाला रकम लूट का आरोप लगाया गया है। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुटी हैं।
Narsinghpur/Seoni. सिवनी जिले के बहुचर्चित हवाला डकैती कांड में आरोपी 10 पुलिसकर्मियों को शनिवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर शिफ्ट किया गया।
आरोपियों के आने की सूचना पहले से ही जेल प्रशासन को मिल चुकी थी, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया था। दोपहर में पुलिस वाहन के नरसिंहपुर पहुंचने पर, सभी आरोपियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल में दाखिल किया गया।
यह भी पढ़ें.. डेढ़ माह से अटकी श्रमोदय विद्यालय के मेस के भुगतान में पांच करोड़ की हेराफेरी की जांच
यह भी पढ़ें.. MP Weather Report: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम में आई ठंडक
शिफ्ट किए गए पुलिसकर्मियों में बंडोल के पूर्व थाना प्रभारी एसआई अर्पित भैरम, लखनादौन एसडीओपी कार्यालय से प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिंह उइके, माखन सिंह इनवाती,आरक्षक जगदीश यादव, योगेन्द्र चौरसिया, रीतेश वर्मा (एसडीओपी वाहन चालक), नीरज राजपूत ,एसएएफ आरक्षक सुभाष सदाफल और केदार सिंह शामिल हैं।
यह भी पढ़ें.. भगोड़े माल्या की कंपनी पर मप्र के अफसर मेहरबान, 16 साल पुरानी निरस्त लीज बहाल,फिर दो बार बिकी करोड़ों की जमीन
सिवनी हवाला कांड की मुख्य आरोपी निलंबित एसडीओपी पूजा पांडेय को नरसिंहपुर न भेजकर रीवा जेल स्थानांतरित किया गया है। पूजा को उसके पूर्व के मातहत कर्मियों के साथ न रहना पड़े, इसके चलते उसे रीवा जेल में रखा गया है।
यह भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश सुगम परिवहन सेवा की राह मुश्किल, बड़े बस आपरेटर्स ने किया किनारा
घटना 8-9 अक्टूबर की रात की है, जब सिवनी जिले में करीब तीन करोड़ रुपए की हवाला राशि लूटने का मामला सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि लूट में पुलिस विभाग के 11 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने कटनी और सतना से नागपुर व जालना ले जाए जा रहे ₹ 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार की राशि को जब्त करने के बहाने लूट लिया था। घटना के बाद से ही प्रदेशभर के पुलिस महकमे में भारी सनसनी और शर्मिंदगी फैल गई थी।
आरोपियों के आने की सूचना पहले से ही जेल प्रशासन को मिल चुकी थी, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया था। दोपहर में पुलिस वाहन के नरसिंहपुर पहुंचने पर, सभी आरोपियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल में दाखिल किया गया।
यह भी पढ़ें.. डेढ़ माह से अटकी श्रमोदय विद्यालय के मेस के भुगतान में पांच करोड़ की हेराफेरी की जांच
यह भी पढ़ें.. MP Weather Report: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम में आई ठंडक
लूट के आरोपी 10 पुलिसकर्मी नरसिंहपुर जेल में
यह भी पढ़ें.. भगोड़े माल्या की कंपनी पर मप्र के अफसर मेहरबान, 16 साल पुरानी निरस्त लीज बहाल,फिर दो बार बिकी करोड़ों की जमीन
निलंबित एसडीओपी पूजा पांडेय को रीवा जेल भेजा
यह भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश सुगम परिवहन सेवा की राह मुश्किल, बड़े बस आपरेटर्स ने किया किनारा
8-9 अक्टूबर की रात हुई थी बड़ी वारदात
आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने कटनी और सतना से नागपुर व जालना ले जाए जा रहे ₹ 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार की राशि को जब्त करने के बहाने लूट लिया था। घटना के बाद से ही प्रदेशभर के पुलिस महकमे में भारी सनसनी और शर्मिंदगी फैल गई थी।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari