रामकी संयंत्र में यूका कचरा के 12 कंटेनर हुए अनलोड, 18 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई

Sanjay Gupta | Published:
Share
 Union Carbide waste unloaded
Union Carbide waste unloaded

पीथमपुर के रामकी संयंत्र में यूनियन कार्बाइड कचरा को लेकर एक और कदम आगे बढ़ाया गया। दो जनवरी से रामकी में 12 कंटेनरों में बंद 337 मीट्रिक टन कचरे को गुरुवार 13 फरवरी को अनलोड कर दिया गया है।

INDORE. पीथमपुर के रामकी संयंत्र में यूनियन कार्बाइड कचरा को लेकर एक और कदम आगे बढ़ाया गया। दो जनवरी से रामकी में 12 कंटेनरों में बंद 337 मीट्रिक टन कचरे को गुरुवार 13 फरवरी को अनलोड कर दिया गया है। सील पैक कचरे को इन्हैं कंटेनरों से निकालकर ट्रालों पर क्रेन की मदद से रख दिया गया है।

कचरा अभी जलाया नहीं जा रहा है

इस मामले में धार कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने कहा कि कचरे को अभी अनलोड किया गया है और यह ट्रालों पर रखा है। लेकिन इसे अभी अलग नहीं किया जा रहा है। अभी अनलोकिंग नहीं की जा रही है, यदि भविष्य में कोई बात आती है तो विचार किया जाएगा वह भी हमारे वैज्ञानिक बताएंगे तो ही। वहीं कचरा जलाने की बात पर कहा कि अभी कचरा नहीं जलाया जा रहा है। सभी को विश्वास में लेकर ही आगे कदम उठाए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें... संभागायुक्त दीपक सिंह बोले- जब भी रामकी में यूका कचरा जलेगा मैं वहीं बैठूंगा

यह खबर भी पढ़ें... यूका कचरा पीथमपुर में ही जलेगा, केवल जागरुकता के लिए 6 सप्ताह मांगे

18 फरवरी को हाईकोर्ट में है सुनवाई

इस पूरे मामले में हाईकोर्ट जबलपुर में केस चल रहा है और हाईकोर्ट ने इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश के तहत कचरे को भोपाल से पीथमपुर में लाने और निपटान के आदेश दिए गए हैं। सेक पहले 6 जनवरी को हुई सुनवाई में एजी प्रशांत सिंह ने हाईकोर्ट से कई बार आवेदन किया था कि वह कंटेनर से कचरे को अनलोड करने का आदेश जारी कर दें, लेकिन हाईकोर्ट ने साफ कर दिया था कि अलग से आदेश की जरूरत नहीं, पूर्व में जो आदेश है इसका ही पालन किया जाए। हाईकोर्ट ने इस मामले में किसी भी तरह की भ्रम फैलाने वाली खबरों प्रकाशन पर रोक के आदेश दिए थे।

यह खबर भी पढ़ें... यूका पर GOM की रिपोर्ट में है कि शिवराज ने किया था मना, जबकि बोर्ड रिपोर्ट में रामकी हुआ था फेल

यह खबर भी पढ़ें... यूका कचरा मामला: पीथमपुर प्रदर्शन के दौरान युवकों को किसने लगाई आग?

    MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

    By Aman Vaishnav

    MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

    By Amresh Kushwaha

    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

    By Ashish Bhardwaj

    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

    By Umeshwari Baghel

    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

    By Amresh Kushwaha

    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल