यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 18 युवा नेता

मध्यप्रदेश। पीसीसी को यूथ कांग्रेस चुनाव की सुध आ गई। पीसीसी ने युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

author-image
Sanjay Sharma
New Update
THE SOOTR

यूथ कांग्रेस चुनाव की हलचल Photograph: (THE SOOTR)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
BHOPAL. आखिर महीने भर के लंबे इंतजार के बाद पीसीसी को यूथ कांग्रेस चुनाव की सुध आ ही गई। पीसीसी ने अपने युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी भी सूची में कुछ उम्मीदवारों के नाम होल्ड पर हैं। प्रदेश कांग्रेस युवा संगठन में ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित किए गए महासचिव के पद पर कोई उम्मीदवार नहीं तलाश पाई है। 

संगठन को महीने भर बाद आई याद 

यूथ कांग्रेस के चुनाव का कार्यक्रम मई माह के आखिरी सप्ताह में जारी किया गया था। लेकिन नामांकन प्रक्रिया और स्क्रूटनी के बाद संगठन उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर सका था। एक महीने तक सूची जारी नहीं होने से युवा नेताओं में भी निराशा छाने लगी थी।
वहीं विभिन्न पदों पर दावेदारी  करने वाले युवा नेताओं में तो चुनावी जोश ही नहीं बचा है। हांलाकि शुक्रवार को यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद अब कार्यकर्ताओं को आस बंधी है। 

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में 18 की दावेदारी 

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए 19 ने दावेदारी की है। इनमें से दस्तावेजों की कमी के चलते एक नामांकन होल्ड पर है। जिनकी उम्मीदवारी तय हो गई है उनमें योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडेय, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे़, अब्दुल करीम सिद्दीकी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव और मोनिका मांडरे शामिल हैं। इनमें से राजीव सिंह का नाम दस्तावेजों की कमी की वजह से रोका गया है वहीं डॉ. दौलत पटेल का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे चौंकने वाले उम्मीदवार जबलपुर के यश घनघोरिया हैं। यश पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र हैं। यश का नाम परफार्मर के नामों के साथ बाद में जोड़ा गया था और अब वे प्रदेशाध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं।  
ये खबर भी पढ़िए :

प्रदेश महासचिव के 48 पदों पर 178 उम्मीदवार

प्रदेश महासचिव के लिए 48 पदों पर 178 युवाओं ने दावेदारी पेश की है। इनमें नामांकन मान्य किए गए हैं जबकि चार को होल्ड पर रखा गया है। जिनके नामांकन वैध पाए गए हैं उनमें किशोर सोलंकी, ऋतिक नाथ चौहान, राहुल हितेश ठाकुर, राज नेमा, शुभम दुबे, अक्षय जायसवाल, सत्यम सिंह गुर्जर, अली शान मोहम्मद, इरफान खान, जयंत जोशी, आदित्य मिश्रा, गौरव विनोद दीक्षित, सुमन मौर्य, धीरज सिंह परिहार, अभिषेक पांडे, दिगंबर पारधी, अखंड प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक जाट, आशुतोष सिंह, विनोद नाथ, प्रीतेश पटेल, सुनील कुमार जायसवाल, पंकज सिंह, शिवदीप रघुवंशी, आसिफ मोहम्मद, मानवेंद्र सिंह गुर्जर, यशवीर सिंह गोयल, धनजी गिरी, आशुतोष आर्य, राहुल राजपूत, अमन सिद्दीकी, जितेंद्र लोधी, मोहम्मद अली हुसैन, हेमंत कुमार मेहता, दीपक ठाकुर,  रितेश रोहित, देवांशु सिंह परिहार, रोहित राजोरिया, शिव शंकर पोगरा, सांवरिया पटेल, अर्जुन गुर्जर, भागीरथ ख़तवासे, सुरेखा शाह, शहरयार, शेखर शर्मा, सद्दाम पटेल, अमित कुमार सोहेल पटेल, अनुज पटेल, योगेश एरोलू, मोहम्मद इरफान मनोज पाटीदार, लोकेश दीक्षित, सोपान कोहली, मोहम्मद यावर चौधरी, प्रांजल तिवारी, सागर मोतियानी, मोहम्मद जैद, अनिकेत द्विवेदी, शिवम सिंह परिहार, विजय सिंह बिष्ट, गौरी पारुलेकर प्राची पारधी, यश संजय दवे, धनंजय मिश्रा, राहुल डी, गीता मेहता, नमन दुबे, भूमन्यु सिंह, शुभम चौहान, जितेंद्र सिंह, अपूर्व जैन, सुष्मिता सिंह, सिद्धांत तिवारी, कुणाल सोलंकी, प्रतीक जैन, ऋषभ मिश्रा, मुस्तकीम कुरैशी, नरेंद्र यादव, कृष्णा पंडित, प्रमोद पटेल, ज्योति सनेरिया, दिव्यांशु मिश्रा, मेहताब मावई गुर्जर, शुभम बागरी, विकास चौधरी, कुणाल गजभिए, शिवम पांडे, नितेश आर्य, रवि मुकाती, जितेंद्र इवने, हर्षल आंजना, लोकेंद्र शर्मा, सौम्या राज परते, श्रद्धा सिंह, सोहेब कुरैशी, पवन भिलाला, राहुल वामनिया, अर्जुन नरवाले, रवि दुधानिया, विक्की भदोरिया, दीपेंद्र सोलंकी, प्रिंस नवांगे, मोहम्मद शाहबाज खान, बलवान कुशवाहा, जगदीश सूर्यवंशी, रोहित राजोरिया, विपिन सिंह चौहान, सलमान गौरी, श्रेया यादव, अब्दुल आमिर, सागर शुक्ला, जुनैद अली, पायल जैन, आशुतोष चौधरी, शालू पुरोहित, हाजी मुजाहिद अली, अंकित दुबे, स्मिता तोमर, गंगा पट्टा, राजमल, पंकज कुमार सिंह, मोहित सक्सेना, अंकित यादव, सिद्धार्थ रैकवार, खुशी गुर्जर, निखिल चौकसे, राधा मालवीय, उदित देव परमार, अभिषेक पटेल, आदित्य शर्मा, अतुल मिश्रा, अक्षय दुबे, सक्षम गुलाटी, दीपक तिवारी, प्रवीण चौधरी, संजय पटेल, रेणुका गांधी, मोहम्मद आतीक खान, अर्पित तिवारी, चेतन चौधरी, दर्शन कोरी, लुकमान कुरेशी, रोहित वंशकार, अतीक मंसूरी, विक्रम सिंह, शेख सलमान, विनोद पाटीदार, संदीप अग्रहरि, अदनान अंसारी, अभिषेक शुक्ला, अभिजीत तोमर, गौरव परमार, रजा कादरी, विजय यादव, युवराज सिंह सूरमा, मंजू गुर्जर, शांभवी शुक्ला, अभय सोलंकी, बृजपाल राजावत, गौरीशंकर गुर्जर, वीरेश जादौन, प्रियंका केसरवानी, तारिक खान,अमनदीप सिंह, किशन गुर्जर, जितेंद्र पाटीदार, उबेद अल्लाह, विपुल दीक्षित, निर्देश सोनगरा, प्रशांत सांवले, मौज कामिल, हेमंत कुमार शर्मा, रवि सोनी, हरि कृष्ण शर्मा, नरेंद्र सिंह दांगी, अनुराग रघु, इम्तियाज़ खान शामिल हैं। वहीं रिया पटेल यासमीन बी, अभिषेक यादव और हिमांशु बडवे के नामांकन तकनीकी कारणों से रोके गए हैं। 

ये हैं 32 जिलों में अध्यक्ष पद के दावेदार 

आगर मालवा         लक्ष्मण सिंह, पृथ्वीराज सिंह चौहान, अनमोल वर्मा, ज्ञान सिंह,गजेंद्र चौहान सोंधिया
अलीराजपुर           पुष्पराज रावत, दीपक भूरिया
अशोकनगर           रजनीश सिंघई, सचिन त्यागी
बड़वानी                मोतीराम सोलंकी, अंकुर सोनी, लखन चौहान, सागर डाबर, आदित्य गोयल
बालाघाट               आशुतोष डहरवाल, अमरकांत बिसेन, विवेक दुफारे, राजा कोरी, शिवम विश्वकर्मा
बैतूल                     विपुल पवार, प्रदीप कोकटे, संजय यादव, तुलसी उईके, कमलेश यादव, राहुल परते
भिंड                     राजू सिंह लोधी, स्वदेश गुर्जर, मिनेश कुमार शर्मा
भोपाल ग्रामीण      अंकुर राणा, राहुल सिंह मंडलोई, प्रिंस सिंह
भोपाल शहर         याचना बघेल,अंकित दुबे, आदित्य दुबे, अभिषेक आठिया, नीरज यादव, हेमंत मालवीय,
                           अमित खत्री, आशीष शर्मा, मयंक सिंह
बुरहानपुर             दीपक भिलावेकर, राजेंद्र मसाने, अर्जुन जांगले, संदीप मोरे, कन्हैया डाबर, आकिब
                           बागवान, मोहम्मद अर्सलान
छतरपुर                गजेंद्र परमार, आदर्श रावत, रामकरण अहिरवार, राजवर्धन मिश्रा, मानवेंद्र सिंह 
                           परमार,अभिलाषा अहिरवार
छिंदवाड़ा              हरिओम रघुवंशी
दमोह                   अरुण दुबे,  अफजल अजीज
दतिया                  आकाश कुशवाहा, अमन सिंह यादव, नोमीसिंह कमरिया, शिवाजी गुर्जर, प्रवेंद्र गुर्जर
देवास                   किशोर चौहान, प्रथम भोजक, रोहित अंधेरिया, नवीन बाली, समरोज पठान,  शुभम धोते
धार                     रोहित कामदार, जोगेंद्र सिसोदिया, अक्षय दुबे, सोनू सेमलिया, चेतन सिंह राठौड़, अनिल
                          अचाले, लोकेन्द्र सिंह ठाकुर  चिराग मालवीय, हनीफ वारसी, हितेष कनसया, सुनील
                           चौहान, राजेन्द्र पटेल, राहुल डाबर, प्रवीण कटारे, अनूप चौधरी
डिंडोरी                सोमपाल सिंह मसराम, राजेश मरावी, रोशन पंद्राम, अमन पाठक
गुना                    सुमित पांडे, संदेश अहिरवार, संतोष अहिरवार, पंचम सिंह भील, सहदेव वाल्मीकि, विष्णु
                          बरेला, सोनू मेहर, दीपक बिलारवां, नवल दामले, प्रिया कुशवाहा
ग्वालियर ग्रामीण   कुश राज कंडील, पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह कंसाना, योगेंद्र सिंह परमार, कपिल गुर्जर
ग्वालियर शहर      सुमित सिंह, विजय यादव, तौहीद अहमद, कुणाल भदौरिया, अक्षय पांडे, ऋषभ चौहान
हरदा                   योगेश चौहान
इंदौर ग्रामीण       गजेंद्र राठौर,राकेश मौर्य, विजय पटेल,नरेंद्र चौधरी, शारदा पटेल,गौरव सोलंकी, आरिश  
इंदौर शहर           मारूफ खान पठान, अमित पटेल, हिबा खान, सैयद आकिब अली, नितिन कुशवाहा,
                          रचना नागवंशी, संदीप वानखेड़े
जबलपुर ग्रामीण    अभिषेक यादव, अमन गोस्वामी,  शुभम श्रीवास्तव, सौरभ सिंह गौतम
जबलपुर शहर      अमित सोनकर, अभिषेक सोनकर, सोहेल अख्तर, शुभम बोहित, शुभांशु कनौजिया,
                           शिल्पा चौधरी, संजय अहिरवार, राजीव सोनकर, दुर्गेशनी डागौर
झाबुआ                प्रकाश परमार, अरुण ओहरी, अनिल डामोर, नटवर डोडियार, महेश डामोर
कटनी                 मोहम्मद इसराइल, पार्थ समाधिया, नीरज पटेल, आदित्य कटारे
खंडवा                 अनिल यादव, प्रीतेश जोशी, अक्षत अग्रवाल,शहजाद पवार
खरगोन               अक्षय रघुवंशी, लकी राठौर, जयंत परमार, सिद्धार्थ वर्मा, कपिल पवार, प्रतीक पवार,
                          अकील मोहम्मद, समीर खान,  विनोद भूरिया, रजत डंडीर, शुभम यादव
मैहर                    अखिल मिश्रा, पंकज सिंह कुशवाहा, समर्पण शुक्ला, सौरभ शर्मा
मंडला                  गोविंद सिंह ठाकुर, संजू अहिरवार, सौरभ जांघेला,  संजय आर्मो
मंदसौर                कुलदीप सिसोदिया, अर्जुन गुर्जर, दिनेश पवार पटेल, राघव राज शेखावत, सुनील बसेर
ये खबर भी पढ़िए :

अब भी कई जिलों में असमंजस 

यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 32 जिलों में जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद सामने आ चुके हैं। इनमें अलावा मंदसौर में राहुल जैन, जबलपुर शहर से राहुल बघेल, दमोह से दृगपाल लोधी, भोपाल शहर अंशुल सिंह, बालाघाट से दिलेन्द्र नागोतरा के नाम होल्ड पर रखे गए हैं। जबकि विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, देवास, सीहोर, राजगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया जेसे बाकी जिलों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के चेहरे सामने आना शेष है। 
ये खबर भी पढ़िए :

छिंदवाड़ा- हरदा में जिलाध्यक्ष निर्विरोध  

यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए छिंदवाड़ा और हरदा जिलों से जिला अध्यक्ष पद के लिए एक- एक उम्मीदवार का नामांकन ही मैदान में रह गया है। छिंदवाड़ा में हरिओम रघुवंशी तो हरदा जिला अध्यक्ष पद के लिए योगेश चौहान ही एक-एक उम्मीदवार हैं। यानी इन दोनों जिलों में अब इनके निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है।
वहीं दमोह, अलीराजपुर और अशोकनगर जिलों में दो- दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दमोह से अरुण दुबे और अफजल अजीज, अलीराजपुर में पुष्पराज रावत- दीपक भूरिया और अशोकनगर जिला अध्यक्ष पद के लिए  रजनीश सिंघई और सचिन त्यागी के बीच मुकाबला रोचक हो सकता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

ट्रांसजेंडर महासचिव लखन घनघोरिया जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी यूथ कांग्रेस