अब 16 जून को आएगा लाड़ली बहना का पैसा, जबलपुर से सीएम करेंगे ट्रांसफर

Neel Tiwari | Jun 12, 2025, 23:47 IST
Share
ladli-behna-yojna
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 25वीं किश्त 16 जून 2025 को ट्रांसफर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर के ग्राम बेलखेडा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दिन महिलाओं के खातों में ₹1250 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए राहत और उम्मीद की खबर एक बार फिर सामने आई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को लेकर जो कार्यक्रम पहले 13 जून को होना था, उसे अब 16 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा।

जबलपुर कलेक्टर कार्यालय ने नई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर जिले के ग्राम बेलखेड़ा (तहसील शहपुरा) में आयोजित लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और एक क्लिक से राज्यभर की बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे।

जबलपुर कलेक्टर ने की नई तारीख की पुष्टि

जबलपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी नई सूचना में साफ कहा गया है कि “लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम अब 16 जून 2025 को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में ग्राम बेलखेडा (तहसील शहपुरा) में आयोजित होगा।”
इससे पहले यह सम्मेलन 13 जून को तय था, जिसे प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब इसकी नई तारीख तय होने से महिलाओं में एक बार फिर उम्मीद जागी है।

अहमदाबाद हादसे के बाद कार्यक्रम रद्द करने का फैसला

CM डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त की और शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। इसी कारण जबलपुर में 13 जून को होने वाले लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है और इस कार्यक्रम के लिए नई तारीख 16 जून तय की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में किसान की आत्महत्या में नायब तहसीलदार रंधावा, RI विवलकर, पटवारी गुप्ता, बाबू कुशवाह निलंबित

लाड़ली बहनाओं को 25वीं किश्त का इंतजार

लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक महिलाएं हर महीने 1250 की आर्थिक सहायता पा रही हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और घरेलू खर्चों में उन्हें सहायता देना है। अब तक इस योजना की 24 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और 25वीं किस्त को लेकर महिलाओं के बीच खास उत्साह है। यह सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि सरकार की ओर से महिलाओं के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें...

मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा- राजा को मारने का चौथा प्लान हुआ था सफल, बुर्का पहनकर भागी थी सोनम

ग्राम बेलखेड़ा बनेगा महिला सशक्तिकरण का केंद्र

नई तारीख तय होने के बाद जबलपुर शहपुरा तहसील का ग्राम बेलखेडा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बरगी विधानसभा क्षेत्र का यह गांव 16 जून को महिला सशक्तिकरण के एक बड़े राज्य स्तरीय आयोजन का गवाह बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में यह आयोजन न केवल राजनीतिक रूप से अहम होगा, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

तेज आवाज और फिर क्रैश... Ahmedabad Plane Crash की कहानी, जिंदा बचे यात्री की जुबानी

महिलाओं में फिर लौटी उम्मीद, नई तारीख का स्वागत

पहले 13 जून का कार्यक्रम रद्द होने से महिलाएं थोड़ी मायूस हो गई थीं, लेकिन अब 16 जून की नई तारीख घोषित होते ही उनमें फिर से उम्मीद की लहर दौड़ गई है। प्रदेश भर की बहनें अब इस दिन का इंतजार कर रही हैं, जब उनके खातों में सीधे सरकार से आर्थिक सहायता की राशि पहुंचेगी। कई महिलाएं इसे अपनी आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम मानती हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

नेताओं के पसंद-नापसंद में उलझा यूथ कांग्रेस का चुनाव

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी एक नजर में...

  • कार्यक्रम की नई तारीख: 16 जून 2025
  • स्थान: ग्राम बेलखेडा (तहसील शहपुरा), विधानसभा बरगी, जिला जबलपुर
  • मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • योजना : लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त का सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांसफर
  • लाभार्थी महिलाएं: लगभग 1.27 करोड़
एमपी लाड़ली बहना योजना | मध्यप्रदेश | जलबपुर न्यूज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर कलेक्टर
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • जलबपुर न्यूज
  • लाड़ली बहना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा