2500 ​करोड़ की लागत से फोरलेन होगी बड़वाह-धामनोद की 63 किलोमीटर लंबी सड़क

Ravi Awasthi | Dec 22, 2025, 20:32 IST
Share
25-hundred-crore-four-lane-road
25-hundred-crore-four-lane-road

मध्य प्रदेश सरकार बड़वाह से धामनोद तक 63 किमी लंबी सड़क फोर-लेन बनाएगी। इसका अनुमानित खर्च ढाई हजार करोड़ रुपए है। सड़क निर्माण के लिए 40% राशि एडवांस दी जाएगी। बाकी 15 सालों में अदा की जाएगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार बड़वाह से धामनोद के बीच 63 किमी लंबी टू लेन सड़क को फोर लेन बनाएगी। इसकी अनुमानित लागत करीब ढाई हजार करोड़ रुपए है। खास बात यह कि सड़क बनाने सरकार 40 प्रतिशत राशि एडवांस व बकाया 15 सालों में देगी।

सौ किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन

यह निर्णय सोमवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता सीएम मोहन यादव ने की। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बड़वाह-धामनोद मार्ग वर्तमान में टू-लेन है। इसके चलते यहां वाहनों की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रति घंटा होती है। सड़क फोर लेन होने पर वाहन सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

ये भी पढ़ें...एमपी कैबिनेट : सरकारी जमीन पर खुलेंगे BJP ऑफिस, जबलपुर में बनेगा 100 बिस्तरों का ESICअस्पताल

40% एडवांस, मेंटेनेंस भी सरकार का

पीडब्लयूडी मंत्री ने बताया कि सड़क​ विकास के लिए 960 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। यह राशि कुल अनु​मानित लागत की 40 प्रतिशत होगी। शेष रकम अगले 15 सालों में समान किस्तों में अदा की जाएगी। मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम इसकी निर्माण एजेंसी होगा।

ये भी पढ़ें...मंत्री राजेश अग्रवाल की डिमांड फिर से ठुकराई, इस बार नहीं रहे शांत, तबादला करवा लिया बदला

टोल टैक्स भी राज्य सरकार ही वसूलेगी

राकेश सिंह ने कहा कि बड़वाह-धामनोद सड़क फोर लेन होने पर दो राष्ट्रीय राजमार्ग व महेश्वर भी इससे जुड़ सकेंगे। इस मार्ग पर टोल टैक्स राज्य सरकार ही वसूलेगी। वहीं,इसकी मरम्मत पर खर्च होने वाली राशि भी सरकार ही वहन करेगी।

ये भी पढ़ें...रविंद्र मंच और जवाहर कला केंद्र बदहाल : कलाकारों ने किया प्रदर्शन, सांस्कृतिक संस्थाओं के लिए उठाई आवाज

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (22 दिसंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश भागों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

इन मामलों को भी मिली कैबिनेट की हरी झंडी

लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। ये इस तरह हैं-

  • कम से कम दो हजार की आबादी व 5सौ गौवंश वाले गांव वृंदावन ग्राम बनेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में एक गांव को इसके लिए चुना जाएगा। फिलहाल 223 गांव का चयन किया जा चुका है।
  • प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता वाली मैदानी स्तर की सभी समितियों की बैठकें जल्द बुलाइ जाएंगी। इनमें जहां पद खाली हैं। वहां मनोनयन जल्दी किया जाएगा।
  • किसानों को मौसम की जानकारी ​तत्काल मिल सके,इसके लिए तहसील मुख्यालय स्तर पर वेदन इन्फार्मेश्न एंड डेटा सिस्टम यानी विंडस सेंटर स्थापित होंगे। फसल बीमा योजना के लिहाज से भी यह मददगार होगा। इस कार्य पर 434 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 147 करोड़ रुपए राज्यांश होगा।
  • बैठक में आंगनबाड़ी एवं इससे जुड़े कार्यक्रमों को वर्ष 2030 तक जारी रखने की अनुमति भी दी गई।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • राकेश सिंह
  • धामनोद
  • लोक निर्माण विभाग
  • बड़वाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग