पलभर में करोड़पति बना MP का युवक, खाते में अचानक हुई करोड़ों की बरसात
Siddhi Tamrakar | Nov 29, 2024, 09:26 IST
sidhi 58 crore
सीधी जिले के 25 वर्षीय युवक नितेश सिंह परिहार के बैंक खाते में अचानक से 58 करोड़ 61 लाख रुपए क्रेडिट हो गए। यह रकम देख नितेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सतनरा गांव के 25 वर्षीय युवक नितेश सिंह परिहार के बैंक खाते में मंगलवार को अचानक 58 करोड़ 61 लाख रुपए आ गए। यह रकम देख नितेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। इसकी सूचना मिलते ही आयकर विभाग (IT) की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरी रकम जब्त कर ली।
नितेश एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, अचानक करोड़पति बन गया। उसके पिता राजकुमार सिंह किसान हैं। इतनी बड़ी रकम के खाते में आने से परिवार भी हैरान था। युवक और उसका परिवार इस बात से अनजान थे कि पैसा कहां से और किसने ट्रांसफर किया है।
आयकर विभाग ने रकम के स्रोत की जांच शुरू की। युवक और उसके परिवार के आय के स्रोतों की पड़ताल के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि उनके पास इतनी बड़ी रकम का कोई वैध आधार या दस्तावेज नहीं है। विभाग ने पूरी राशि जब्त कर ली।
27 नवंबर को हुई इस घटना के बाद आयकर विभाग ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि रकम कैसे और क्यों नितेश के खाते में पहुंची।
कैसे पहुंची करोड़ों की रकम?
आयकर विभाग ने की कार्रवाई
पलभर में बन गया करोड़पति
नितेश ने कहा कि वह समझ ही नहीं पा रहा था कि इतनी बड़ी रकम उसके खाते में कैसे आई। अचानक से करोड़पति बनने का सपना पलभर में टूट गया। फिलहाल आयकर विभाग यह जांच कर रहा है कि पैसा कहां से आया और इसका असली स्रोत क्या है।
आयकर विभाग की जांच जारी
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari