इंदौर में 9 डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर फील्ड से दूर, अब केवल फाइल बढ़ाएंगे

Sanjay Gupta | Published:
Share
9 Deputy Joint Collectors
9 Deputy Joint Collectors

इंदौर में तहसीलों की जिम्मेदारी संभालने वाले डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर को छोड़कर 9 और अधिकारी है। इन्हें अब नए सिरे से कलेक्टोरेट में विविध काम यानी शाखाएं दी गई हैं।

इंदौर कलेक्टोरेट में दो फरवरी को ही कलेक्टर आशीष सिंह ने तहसीलों में पदस्थ लगभग सभी एसडीएम को बदल दिया था। इसमें दो एसडीएम की छुट्टी फील्ड से कर दी गई और उन्हें शाखाएं दे दी गई। इंदौर में तहसीलों की जिम्मेदारी संभालने वाले डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर को छोड़कर 9 और अधिकारी हैं। इन्हें अब नए सिरे से कलेक्टोरेट में विविध काम यानी शाखाएं दी गई हैं। कुल मिलाकर यह अधिकारी अब फील्ड से दूर फाइल आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

यहां से डाउनलोड करें पूरा PDF



ये खबर भी पढ़िए...Transfer : इंदौर कलेक्टर ने बदले सभी एसडीएम-तहसीलदार, कॉलोनी सेल में भी किया बदलाव

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर और निगमायुक्त के आदेश पर भी पाकीजा के बेसमेंट पर नहीं हुई कार्रवाई, हो गया खेल

इन अधिकारियों को यह काम दिया

ज्वाइंट कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव- इन्हें सांवेर एसडीएम से हटाकर अब धार्मिक न्यास एवं देवस्थान वक्फ बोर्ड, विभागीय जांच, शिकायत शाखा, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, पी.सी.एन्ड.पी.एन.डी. एक्ट जैसी शाखाएं दी गई है।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर चरणजीत सिंह हुड्डा- इन्हें महू एसडीएम से हटाया गया और प्रोटोकाल शाखा, एसिड अनुमति, प्रेस रजिस्ट्रीकरण, आपदा प्रबंधन, अनुज्ञप्ति शाखा, पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिय एक्ट दिया गया।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर- इन्हें हाल ही में राऊ एसडीएम पद से हटाया गया। अब नजूल शाखा, राष्ट्रीय प्राधिकरण भू अर्जन के मुआवजा प्रकरणों का भुगतान, ई-गवर्नेस शाखा, ब्रिस्क, संस्थागत, वित्त, अल्प बचत, चिडफंड, लोक सेवा गारन्टी जैसे काम दिए गए।

ज्वाइंट कलेक्टर कल्याणी पाण्डेय- यह पहले भिचौली हप्सी एसडीएम रह चुकी है। इन्हें रीडर टू कलेक्टर शाखा, राजस्व स्थापना शाखा, एस.डब्ल्यू, लेखा शाखा, अभिलेखागार राजस्व/सामान्य, स्टेशनरी, भू-अभिलेख/ भू-प्रबंधन/ शहरी सिलिंग आदि शाखा का कार्य दिया गया है।

ज्वाइंट कलेक्टर विजय मंडलोई- यह भी पहले राउ एसडीएम रह चुके है। इन्हें जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान का प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें मध्यस्थता सेल, नागरिक सुरक्षा सम्बन्धित कार्य, विधानसभा प्रश्नों के सहायक नोडल अधिकारी व अन्य शाखाएं भी है।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया- इन्हें हाल ही में खनिज विभाग शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया। इसके साथ ही सहायक अधीक्षक सामान्य/ राजस्व शाखा, कलेक्टर सहभागिता समिति एवं कलेक्टर हेल्प लाइन समाधान का काम दिया गया है।

ज्वाइंट कलेक्टर रोशनी वर्धामान- नए बदलाव में इन्हें प्रदीप सोनी की जगह कॉलोनी सेल का प्रभार दिया है। साथ ही वरिष्ठ लिपिक शाखा, इन्दौर सी.एस.आर. फाउण्डेशन सम्बन्धी कार्य, म.प्र. औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन शाखा का कार्य सौंपा गया है।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य- इन्हें हिन्दू मेरिज एक्ट विशेष विवाह अधिनियम के प्रकरणों में कार्रवाई, भारतीय नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्य एवं जांच, सालवेन्सी एवं नादारी, महाराष्ट्र साहित्य सभा (पर्यवेक्षण अधिकारी), पुनर्वास शाखा आदि का प्रभारी बनाया है।

(वहीं अपनी कार्यशैली के चलते कई बार विवादों में आ चुकी और कांग्रेस शासन काल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीट चुकी ज्वाइंट कलेक्टर प्रिया पटेल अवकाश पर है)

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर का अनूठा आदेश, अब कलेक्टर का वेतन भी बायोमैट्रिक अटेंडेंस से निकलेगा, सभी दफ्तरों में लगेगा

इसके पहले दो फरवरी को एसडीएम में यह हुए थे बदलाव

नीरज खरे- शाखाओं से हटाकर खुड़ैल एसडीएम
निधी वर्मा- मल्हारगंज (पूर्ववत)
ओम नारायण बड़कुल- शाखाओं से हटाकर कनाड़िया एसडीएम
अजय शुक्ला- हातोद में लंबे समय के चलते हटाकर बिचौली हप्सी एसडीएम
प्रदीप सोनी- कॉलोनी सेल प्रभार से मुक्त कर जूनी इंदौर एसडीएम
राकेश परमार- शाखाओं से हटाकर महू एसडीएम जिम्मा (पहले राउ एसडीएम रह चुके)
गोपाल वर्मा- खुडैल एसडीएम से हटाकर राऊ एसडीएम
घनश्याम धनगर- जूनी इंदौर एसडीएम से हटाकर सांवेर एसडीएम किया
राकेश त्रिपाठी- कनाडिया एसडीएम में लंबे समय रहे, अब देपालपुर एसडीएम
रवि वर्मा- देपालपुर में लंबे समय एसडीएम रहे, अब हातोद एसडीएम

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर की दो टूक, सुबह हो रात हो या छुट्टी हो काम करना होगा

तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों में यह बदले थे

शैवाल सिंह- मल्हारगंज से जूनी इंदौर
योगेश मेश्राम- कनाड़िया से हातोद
नारायण नांदेड़ा- राऊ से मल्हारगंज
लोकेश आहूजा- जूनी इंदौर से देपालपुर
बलवीरसिंह राजपूत- हातोद से भिचौली
शेखर चौधरी- देपालपुर से कनाड़िया
अंकिता वाजपेयी- भिचौली से खुडै़ल
याचना दीक्षित- खुड़ैल से राऊ
शिखा सोनी- हातोद से भिचौली
धर्मेंद्र चौहान- भिचौली से हातोद
नागेंद्र त्रिपाठी- महू से मल्हारगंज

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • डिप्टी कलेक्टर
  • एसडीएम
  • एमपी हिंदी न्यूज
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?