RSS chief मोहन भागवत जैसे ही स्टेशन पहुंचे गूंजने लगी गोलियों की आवाज

Marut raj | Apr 06, 2024, 15:42 IST
Share
A case of lapse in security of RSS chief Mohan Bhagwat has come to light in Indore RSS chief मोहन भागवत जैसे ही स्टेशन पर पहुंचे आने लगी गोलियों की आवाज द सूत्र the sootr
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( RSS Chief | RSS Chief Mohan Bhagwat ) । फाइल फोटो

इंदौर रेलवे स्टेशन ( Indore Railway Station ) की है घटना, जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( RSS Chief | RSS Chief Mohan Bhagwat )को।

भोपाल. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( RSS Chief | RSS Chief Mohan Bhagwat) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जैसे ही भागवत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अचानक से गोलियों की आवाज आने लगी। अचानक से गोलियों की आवाज आने से भागवत की सुरक्षा में तैनात गार्ड चौंक गए। घटना इंदौर रेलवे स्टेशन ( Indore Railway Station ) की है।

फटाखों और गोलियों की आ रही थी आवाज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत को गांधी नगर ट्रेन से इंदौर से रवाना होना था। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लगाए थे। चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इस बीच एक नंबर प्लेटफार्म पर एक युवक बुलैट लेकर आ गया। बुलैट से फटाखों और गोलियों की आवाज आ रही थी। जैसे ही बुलैट चालक ने आगे बढ़ने की कोशिश की पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। मॉडिफाई साइलेंसर लगा होने के बुलैट से गोलियों की आवाज आ रही थी।

फैक्ट्री में सुपरवाइजर है आरोपी

पुलिस ने स्टंट दिखा रहे इस युवक को हिरासत में लिया। युवक का नाम इंदरराज दांगी बताया गया है। उसके विरुद्ध जीआरपी थाना में केस दर्ज किया है। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक युवक मूलत: नानकपुरा जिला विदिशा का रहने वाला है और सांवेर रोड स्थित एक कारखाना में सुपरवाइजर का काम करता है।

Z सुरक्षा मिली है भागवत को

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( RSS Chief | RSS Chief Mohan Bhagwat) को जेड केटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। भागवत आरएसएस यानी संघ के सरसंघचालक हैं। सरसंघचालक ही संगठन का सुप्रीमो होता है। संघ एक हिंदूवादी संगठन है। विश्व के सबसे बड़े गैरसरकारी संगठन होने का दावा करने वाले आरएसएस के प्रमुख की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने उच्च श्रेणी की जेड सुरक्षा दे रखी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जेड सुरक्षा मिलने के बाद भी उनके आसपास इस तरह कोई कैसे पहुंच सकता है।

कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

राहुल के रणनीतिकार उतरे चुनावी रण में, जानिए कौंन हैं ये

दलबदलुओं से कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को कैसे हो रहा ज्यादा नुकसान, जानें

बीजेपी के पूर्व विधायक ने मंच पर अध्यक्ष को जमकर लताड़ा, जानिए वजह

Tags:
  • मोहन भागवत
  • RSS Chief Mohan Bhagwat
  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
  • RSS Chief
  • INDORE Railway Station
  • इंदौर रेलवे स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा