कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम के केक में लिखा MLA, MP और फिर CM

Sanjay Gupta | Published:
Share
akhshay-kanti-bam-birthday-cake-mla-mp-cm-2028-election
akhshay-kanti-bam-birthday-cake-mla-mp-cm-2028-election

अक्षय कांति बम ने अपने जन्मदिन पर तीन लेयर वाला केक काटा, जिसमें MLA, MP, और CM लिखा था। क्या इससे यह संकेत मिल रहा है कि वह 2028 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर सकते हैं।

Indore: कांग्रेस से लोकसभा चुनाव में नामांकन भर फार्म वापस लेकर बीजेपी में शामिल होने वाले अक्षय कांति बम फिर चर्चा में हैं। हाल ही में बम ने अपना जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। इसी दौरान उन्होंने एक तीन लेयर वाला केक भी काटा, लेकिन इस पर जो लिखा था उसने कई नेताओं को चौंका दिया।

तीन लेयर केक में MLA, MP और लिखा CM

यह तीन लेयर वाले केक में सबसे पहली लेयर पर MLA लिखा हुआ था। इसके बाद दूसरी लेयर पर MP और फिर आखरी टाप की लेयर पर CM हुआ था। इसे राजनीतिक गलियारों मे उनकी और समर्थकों की मंशा के रूप में देखा जा रहा है। यानी वह पहले विधायक, फिर सांसद और आखिर में मध्य प्रदेश का सीएम तक बनना चाहते हैं।

e0913556-205
e0913556-205


ये खबर भी पढ़ें...माहेश्वरी कॉलेज में प्रिंसिपल और प्रबंधन की खींचतान, विवाद के बाद राजीव झालानी को किया सस्पेंड

क्या अगले विधानसभा में करने वाले हैं दावेदारी

इस केक से संदेश गया है कि, वह विधानसभा चुनाव 2028 के दौरान विधायकी के टिकट की दावेदारी करते दिख सकते हैं। इसके पहले वह कांग्रेस में थे। तब इंदौर विधानसभा चार से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। ऐनवक्त पर टिकट कटा और राजा मंधवानी को कांग्रेस ने टिकट दे दिया।

इसके कुछ ही महीने बाद कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। लेकिन कांग्रेस नेताओं पर शोषण का आरोप लगाते हुए और हिंदुत्व, अयोध्या मंदिर की दुहाई देते हुए वह बीजेपी में शामिल हो गए।

उधर कांग्रेस ने इस केक पर तंज कसा है। पूर्व महासचिव राकेश यादव ने कहा कि बम लोकतंत्र के लुटेरे हैं और पैसों के दम पर जन्मदिन केक पर भले ही MLA, MP और CM लिखवा लें पर ये कागजी शेर है और ढोल की पोल खुल जाती है।

8d6939ef-866
8d6939ef-866


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर माहेश्वरी कॉलेज ट्रस्ट का आरोप प्रिंसिपल और स्टाफ ने चार घंटे बंधक बनाया, नोटिस दिया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ही राजनीति में सबकुछ

बम ने लोकसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस छोड़ी और नामांकन वापस लिया था। तब पहले फोटो उनकी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में सेल्फी के रूप में सामने आई थी। तभी से विजयवर्गीय ही राजनीति में उनके लिए सब कुछ है, वह लगातार उनके साथ रहते हैं और बाहर दौरों में भी जाते हैें।

ये खबर भी पढ़िए..इंदौर के दोनों AAG बदले गए, IAS मनीष सिंह का बेटा भी पैनल में, दोनों डिप्टी AG यथावत

ये खबर भी पढ़िए...उमेश शाहरा के रुचि ग्रुप पर ED के इंदौर और मुंबई में छापे, 23 लाख जब्त, 58 करोड़ के बैंक लोन का मामला

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • Indore
  • इंदौर विधानसभा
  • अक्षय कांति बम
  • विधानसभा चुनाव 2028
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर