अस्पताल या मजबूरी का अड्डा? नवजात संग प्रसूता को 3 घंटे जमीन पर लेटाया
Sandeep Kumar | Published:
ali-rajpur-hospital-mother
अस्पताल प्रशासन ने बेड खाली न होने का हवाला देते हुए महिला और बच्चे को बरामदे में ही लेटने के लिए कह दिया। यहां तक कि महिला और बच्चा लगभग तीन घंटे तक जमीन पर लेटे रहे।
MP News: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के जिला अस्पताल में एक गंभीर घटना सामने आई है। एक प्रसूता को नवजात के साथ लगभग तीन घंटे तक जमीन पर लेटे रहना पड़ा। यह घटना अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और संसाधनों की कमी को उजागर करती है।
शनिवार अंजुड़ी गांव की अंजु पति वनसिंह को शासकीय स्वास्थ्य केंद्र बरझर में प्रसव पीड़ा हुई। यहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अंजु और उनके बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे वे जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में बेड की कमी के कारण उन्हें तत्काल भर्ती नहीं किया गया। अस्पताल प्रशासन ने बेड खाली न होने का हवाला देते हुए महिला और बच्चे को बरामदे में ही लेटने के लिए कह दिया। यहां तक कि महिला और बच्चा लगभग तीन घंटे तक जमीन पर लेटे रहे।
ये खबर भी पढ़िए... नाबालिग छात्रा को हुआ पेट दर्द, डॉक्टर ने बताया सच तो सब रह गए दंग
मामले की जानकारी मिलने पर सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र सुनहरे ने अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में बेड की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि, उन्होंने प्रसूता को भर्ती कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में डांस क्लास बना शिकारगाह: गरीब हिंदू लड़कियों फंसाकर करते थे गैंगरेप
अलीराजपुर जिला अस्पताल वर्तमान में 100 बिस्तर है। हालांकि, शासन ने 100 और बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्वीकृति दी है, लेकिन नए भवन का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इस कारण अस्पताल में बिस्तरों की कमी बनी हुई है, जो मरीजों को उचित उपचार प्रदान करने में बाधा डाल रही है।
ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी का सागर महापौर को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में अस्पताल प्रशासन के प्रति आक्रोश है। उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्था और लापरवाही की आलोचना की है। नागरिकों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए... अग्निवीर योजना: ग्वालियर में सेना भर्ती में 68% की गिरावट, युवाओं में भविष्य को लेकर चिंता
अलीराजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार के लिए शासन और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है। नए बिस्तरों के निर्माण के साथ-साथ अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
शासकीय स्वास्थ्य केंद्र बरझर का मामला
ये खबर भी पढ़िए... नाबालिग छात्रा को हुआ पेट दर्द, डॉक्टर ने बताया सच तो सब रह गए दंग
क्या बोले सीएमएचओ
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में डांस क्लास बना शिकारगाह: गरीब हिंदू लड़कियों फंसाकर करते थे गैंगरेप
अस्पताल में 100 बिस्तर
ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी का सागर महापौर को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप
स्थानीय नागरिकों में आक्रोश
ये खबर भी पढ़िए... अग्निवीर योजना: ग्वालियर में सेना भर्ती में 68% की गिरावट, युवाओं में भविष्य को लेकर चिंता
स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari