भोपाल में डांस क्लास बना शिकारगाह: गरीब हिंदू लड़कियों को फंसाकर करते थे गैंगरेप

Jitendra Shrivastava | Apr 26, 2025, 23:53 IST
Share
the sootr
dance-class-rape Photograph: (the sootr)

भोपाल का शर्मनाक सच: सपने दिखाकर डांस क्लास की आड़ में गंदा खेलने का सच उजागर हुआ है। डांस क्लास के बहाने गरीब हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर नशीला ड्रिंक देकर रेप करने वाले गिरोह का भंडाफोड़।

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में साहिल खान नामक युवक ने गरीब हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें डांस क्लास के बहाने फंसाया। उसने सिर्फ हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन दिया। उनका भरोसा जीतने के बाद उन्हें हाई प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाकर हुक्का लाउंज और पब में घुमाया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप भी करते थे।

गिरोह का नेटवर्क

साहिल अकेला नहीं था। उसके साथ फरहान खान, अली खान, शाजी उर्फ शम्सुद्दीन, अबरार और नबील मिलकर संगठित अपराध कर रहे थे। फरहान इस गिरोह का मास्टरमाइंड था।

ये खबर भी पढ़ें...

सीमा हैदर की भावुक अपील: अब मैं भारत की बहू हूं, मुझे भारत में रहने दीजिए

ऐसे फंसाते थे लड़कियों को...

  • पहले गरीब लड़कियों को डांस क्लास में प्रवेश दिया जाता था।

  • फिर उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली जाती थी।

  • पार्टी का झांसा देकर उन्हें निजी रूम में बुलाया जाता था।

  • कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया जाता था।

  • वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

आरोपी फरहान और उसके अपराध

फरहान के मोबाइल से एक वीडियो मिला जिसमें वह तीन लड़कियों के साथ एकसाथ दुष्कर्म (Gang Rape) कर रहा था। एक अन्य वीडियो में इंदौर की पीड़िता को सिगरेट से दागते हुए पाया गया। आरोपी बेरहमी से लड़कियों के साथ क्रूरता करता था।

ये खबर भी पढ़ें...

नाबालिग छात्रा को हुआ पेट दर्द, डॉक्टर ने बताया सच तो सब रह गए दंग

शाजी करता था ये काम

शाजी उर्फ शम्सुद्दीन मैकेनिक था, जो फरहान के लिए लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम करता था। 500-700 रुपए लेकर यह काम करता था। कई बार वह पीड़िताओं को अनजान ठिकानों तक भी पहुंचाता था।

मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे

पुलिस ने मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। आरोपियों ने वीडियो पहले ही डिलीट कर दिए थे, फिर भी काफी सबूत बरामद हुए हैं। अब पुलिस संगठित अपराध (Organized Crime) की धाराओं में मामला बढ़ा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

बीजेपी का सागर महापौर को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप

आरोपियों की प्रोफाइल...

फरहान खान: गिरोह का मास्टरमाइंड। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था।

साहिल खान: डांस क्लास के जरिये लड़कियों को फंसाता था।

अली खान: होटल में छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।

शाजी: लड़कियों को लाने-ले जाने में मदद करता था।

अबरार: कोलकाता निवासी, कोलकाता पुलिस कार्रवाई में।

नबील: बिहार निवासी, लड़की को बदनाम करने में भूमिका।

भोपाल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

इस मामले ने भोपाल और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। गरीब और बाहर से पढ़ने आई लड़कियों को विशेष सुरक्षा देने की मांग उठ रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

अब नहीं चलेगा अवैध खनन! MP की खदानों की होगी AI से ट्रैकिंग

सरकार और पुलिस से उम्मीदें...

  • सख्त सजा की मांग।
  • गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी।
  • महिला सुरक्षा के लिए डांस क्लास और निजी संस्थानों पर सख्त निगरानी।
मध्यप्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • रेप
  • गैंगरेप
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • अशोका गार्डन
  • डांस क्लास
  • हिंदू लड़कियों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच