2436fc97-460
अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर इंदौर के हाथी मोती पर, चार कमेटियों ने जताई आपत्ति
The Sootr | Oct 13, 2025, 20:18 IST
anant-ambani-vantara
इंदौर का चर्चित हाथी मोती फिर सुर्खियों में है। अनंत अंबानी का वनतारा प्रोजेक्ट मोती को अपने संरक्षण में लेने की तैयारी कर रहा है। दूसरी ओर, चार हाई-लेवल कमेटियों ने रिपोर्ट में मोती को शिफ्ट करना जोखिमपूर्ण बताया है।
राहुव दवे@ इंदौर
INDORE. इंदौर वन्य प्राणी संग्रहालय का चर्चित हाथी मोती इन दिनों सुर्खियों में है। यह वही हाथी जिसने कभी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को माला पहनाई थी। देश के सबसे चर्चित वाइल्डलाइफ प्रोजेक्ट्स में से एक- अनंत अंबानी का वनतारा प्रोजेक्ट अब इंदौर के मोती को अपने संरक्षण में लेने की तैयारी में है।
इंदौर जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक चार हाई-लेवल कमेटियां इंदौर आ चुकी हैं। इन कमेटियों ने मोती की हालत, व्यवहार और उम्र का अवलोकन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
![2436fc97-460]()
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोती की उम्र लगभग 60 वर्ष है और वह काफी गुस्सैल स्वभाव का हो चुका है। ऐसे में उसे शिफ्ट करना न सिर्फ जोखिमभरा, बल्कि इमोशनली गलत कदम भी हो सकता है। कमेटियों का मानना है कि मोती इंदौर में ही पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। जू प्रशासन और वन विभाग ने भी स्पष्ट कहा है मोती को शिफ्ट करना उसके साथ अन्याय होगा।
![7572ec47-0a3]()
ये भी पढ़ें...अंबानी के वनतारा में छत्तीसगढ़ की बाघिन बिजली की मौत, इलाज में देरी पर उठे सवाल
करीब 60 साल की उम्र का हो चुका इंदौर का हाथी मोती किसी साधारण जानवर की तरह नहीं, बल्कि शहर की पहचान बन चुका है। कांग्रेस शासन के दौरान इंदिरा गांधी को माला पहनाने वाला हाथी, तो कभी बच्चों की सैर का आकर्षण रहे मोती ने इंदौर के कई दौर और कई पीढ़ियां देखी हैं।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में भी होगी बाघों की जीन टेस्टिंग, वनतारा की तर्ज पर इन रेस्क्यू सेंटरों पर होंगे प्रयोग
निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने कहा मोती को पूरी तरह प्राकृतिक माहौल में रखा जा रहा है। उसकी देखभाल नियमित रूप से हो रही है। अकेलापन महसूस न हो, इसके लिए उज्जैन से एक साथी हाथी लाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। वहीं जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव का कहना है मोती गुस्सैल है, उसे शिफ्ट करना आसान नहीं। हमारा हर कदम उसकी भलाई के लिए है, न कि किसी बाहरी दबाव के तहत।
ये भी पढ़ें...एमपी के इन शहरों में बनेंगे अंबानी के वनतारा जैसे ZOO, सीएम मोहन यादव ने अफसरों को दिए ये निर्देश
पशु अधिकार कार्यकर्ता इस पूरे मामले को भावनात्मक शोषण बता रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े उद्योग समूहों के प्रोजेक्ट्स के लिए स्थानीय पहचान वाले जानवरों को हटाना गलत परंपरा बनती जा रही है। इंदौर, भोपाल और दिल्ली के कई एनिमल एक्टिविस्ट्स ने इस मुद्दे पर ऑनलाइन कैंपेन भी शुरू किया है।
वनतारा अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो जामनगर (गुजरात) में फैले विशाल Wildlife Sanctuary क्षेत्र में बनाया गया है। यहां घायल, बीमार या परित्यक्त जानवरों को विशेष इलाज और संरक्षण दिया जाता है। हाल ही में इस प्रोजेक्ट में देशभर से कई बड़े जानवर हाथी, बाघ, शेर और हिरण लाए गए हैं। अब इस सूची में इंदौर के मोती का नाम भी जोड़ा जा रहा है।
![d7133fc0-cfa]()
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती हैं मनोकामनाएं, 12 महीने कर सकते हैं दर्शन
मोती को लेकर इंदौर में भावनाएं गहराई से जुड़ी हैं। वह केवल एक हाथी नहीं, बल्कि शहर के इतिहास और पहचान का प्रतीक है। वहीं, अब सबकी नजरें एक ही फैसले पर हैं। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या मोती अपनी धरती पर रहेगा या कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट की नई दुनिया में चला जाएगा? इंदौर की जनता, पशु प्रेमियों और प्रशासन तीनों की निगाहें अब मोती के भाग्य पर टिकी हैं। क्या मोती इंदौर में चमकेगा या वनतारा के जंगल में खो जाएगा?
INDORE. इंदौर वन्य प्राणी संग्रहालय का चर्चित हाथी मोती इन दिनों सुर्खियों में है। यह वही हाथी जिसने कभी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को माला पहनाई थी। देश के सबसे चर्चित वाइल्डलाइफ प्रोजेक्ट्स में से एक- अनंत अंबानी का वनतारा प्रोजेक्ट अब इंदौर के मोती को अपने संरक्षण में लेने की तैयारी में है।
इंदौर जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक चार हाई-लेवल कमेटियां इंदौर आ चुकी हैं। इन कमेटियों ने मोती की हालत, व्यवहार और उम्र का अवलोकन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोती की उम्र लगभग 60 वर्ष है और वह काफी गुस्सैल स्वभाव का हो चुका है। ऐसे में उसे शिफ्ट करना न सिर्फ जोखिमभरा, बल्कि इमोशनली गलत कदम भी हो सकता है। कमेटियों का मानना है कि मोती इंदौर में ही पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। जू प्रशासन और वन विभाग ने भी स्पष्ट कहा है मोती को शिफ्ट करना उसके साथ अन्याय होगा।
7572ec47-0a3
ये भी पढ़ें...अंबानी के वनतारा में छत्तीसगढ़ की बाघिन बिजली की मौत, इलाज में देरी पर उठे सवाल
इंदौर का हाथी मोती जिसने बनाया इतिहास
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में भी होगी बाघों की जीन टेस्टिंग, वनतारा की तर्ज पर इन रेस्क्यू सेंटरों पर होंगे प्रयोग
शिफ्ट करने के पक्ष में नहीं अधिकारी
ये भी पढ़ें...एमपी के इन शहरों में बनेंगे अंबानी के वनतारा जैसे ZOO, सीएम मोहन यादव ने अफसरों को दिए ये निर्देश
पशु प्रेमी चला रहे विरोध में ऑनलाइन कैंपेन
क्या है वनतारा प्रोजेक्ट?
d7133fc0-cfa
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती हैं मनोकामनाएं, 12 महीने कर सकते हैं दर्शन
अब बड़ा सवाल- मोती जाएगा या रहेगा?
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj