गुमशुदा हुई कॉलेज की छात्रा, समाज को लोगों ने लगाया लव जिहाद का आरोप
Neel Tiwari | Nov 12, 2024, 22:19 IST
Ankita Hasnain,
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंकिता-हसनैन की शादी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों और परिजनों ने एक मुस्लिम युवक पर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर घर से भागने का आरोप लगाया है।
जबलपुर में अंतरधार्मिक विवाह का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों और परिजनों ने एक मुस्लिम युवक पर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर घर से भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा नगर गुप्ता मोहल्ले के रहने वाली आशु सेन 8 तारीख को अपने कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी और देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों के द्वारा उसको ढूंढने और रिश्तेदारों से भी पूछताछ करने की कोशिश की गई। लेकिन उसका पता नहीं चलने पर परिजनों के द्वारा 9 तारीख में ग्वारीघाट थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई गई।
ये खबर भी पढ़ें...
अंकिता-हसनैन की शादी पर कोर्ट ने लगाई रोक, मान्य नहीं होगा पिछला आदेश
सनातन को मिटाने की साजिश, अंकिता-हसनैन की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर
बजरंग दल के जिला संयोजक रोहित चौकसे ने बताया है कि नर्मदा प्रखंड में एक मुस्लिम युवक के द्वारा हिंदू युवती को घर से भगाकर ले जाने मामला सामने उजागर हुआ है जिसमें पुलिस के द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है । बजरंग दल के जिला अखाड़ा प्रमुख रमेश तिवारी ने बताया कि ललपुर के रहने वाले जिहादी युवक के द्वारा बहला फुसलाकर लड़की को ले जाया गया। इस मामले में परिजनों की चिंता अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से 2 दिन में करवाई कर युवती को ढूंढ लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। यदि 2 दिन में कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्वारीघाट सेन समाज के अध्यक्ष बसंत सेन बताया है कि ललपुर के रहने वाले मुस्लिम युवक के द्वारा बहला फुसलाकर लड़की को घर से भगा कर ले जाया गया है। इस प्रकार के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के द्वारा 2 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है यदि कार्रवाई नहीं होती है तो सेन समाज के द्वारा उग्र रूप से आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस पूरे मामले में ग्वारीघाट थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लड़की की गुमशुदगी की FIR दर्ज कर ली गई है साथ ही इस मामले में जांच और लड़की की तलाश के लिए टीम भी गठित कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दर्ज कराई FIR
ये खबर भी पढ़ें...
अंकिता-हसनैन की शादी पर कोर्ट ने लगाई रोक, मान्य नहीं होगा पिछला आदेश
सनातन को मिटाने की साजिश, अंकिता-हसनैन की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर
हिंदूवादी संगठनों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सेन समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA