कांग्रेस में एक और मुश्किल, लोकसभा चुनाव प्रभारी शोभा ओझा को कार्यकर्ताओं ने बताया मठाधीश

Sandeep Kumar | Updated:
Share
JJJK
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और सत्यनारायण पटेल को चुनाव प्रभारी बनाया है। लेकिन कार्यकर्ताओं ने ओझा को मठाधीश बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।

संजय गुप्ता @ INDORE. इंदौर लोकसभा चुनाव ( Indore Lok Sabha elections ) के लिए कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव के लिए पार्टी ने मध्य प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ( Shobha Ojha ) और सत्यनारायण पटेल ( Satyanarayan Patel ) को चुनाव प्रभारी बनाया है, लेकिन कार्यकर्ताओं ने ओझा को मठाधीश बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस से विधानसभा लड़ने पिंटू, राजा, सत्तू, रामकिशोर सभी घर बैठे, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू गांधी भवन ही नहीं आए

यह लिखा गया है सोशल मीडिया में


सोशल मीडिया पर इंदौर एक से कांग्रेस नेता अनूप शुक्ला व अन्य ने लिखा कि 'कांग्रेस ने इंदौर से लोकसभा प्रभारी शोभा ओझा को बनाया है, जो कि स्वयं कभी चुनाव नहीं जीतीं, न ही कार्यकर्ताओं में पकड़ है, ऐसे मठाधीश को प्रभारी बनाया गया है। यही भी लिखा गया है कि 'ऐसी ही स्थिति रही तो कांग्रेस प्रत्याशी 8 लाख से अधिक वोट से हारेगा।'

b3d5fbb4-fbe
b3d5fbb4-fbe


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर हाईकोर्ट ने छुट्‌टी के दिन सुनवाई कर उज्जैन एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, टीआई को दिए आदेश युवती को करें पेश

शोभा ओझा के साथ महिलाएं ही नहीं, यह भी लिखा गया


कार्यकर्ताओं ने यहां तक लिखा कि - 'शोभा ओझा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थी। कितनी महिलाएं इनके साथ है? इन्होंने कितने आयोजन महिलाओं को लेकर किए? कितने धरने-प्रदर्शन किए है? महिलाओं की आवाज कब उठाई? इनके बूथ और वार्ड की स्थिति उठाकर देखी जाए? हर बार कांग्रेस हारी है।'

ये खबर भी पढ़िए...कभी राजीव गांधी के करीबी रहे प्रताप भानु शर्मा करेंगे शिवराज से मुकाबला, जानें कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की प्रोफाइल

दो बार विधानसभा और एक महापौर चुनाव हारी


शोभा ओझा तीन चुनावों में उतरी थी लेकिन तीनों में हार मिली। वह साल 2003 व 2008 में इंदौर पांच से चुनाव ल़ड़ने उतरी थी लेकिन बीजेपी के महेंद्र हार्डिया से हार गई। साल 2005 में महापौर चनाव में उतरी थी लेकिन डॉ. उमाशशि शर्मा से हार गई।

ये खबर भी पढ़िए...AI की एंट्री, CM की गिरफ्तारी, एक सीट पर हार का डर, आम चुनाव 2024 लिख रहा क्या नया इतिहास ?

सत्तू के साथ शोभा इसलिए, बाला बच्चन को हटाया


शोभा के साथ सत्तू पटेल को भी प्रभारी बनाया गया है, इस सीट पर दो प्रभारी बनाए जाने का कारण यह है कि सत्तू यूपी में प्रियंका गांधी के साथ मौजूद रहेंगे। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। उधर इसके पहले प्रभारी बने बाला बच्चन को हटा दिया गया है उन्हें खरगोन सीट पर फोकस करने के लिए कहा गया है।

Tags:
  • Shobha Ojha
  • Satyanarayan Patel
  • शोभा ओझा
  • Indore Lok Sabha elections
  • मठाधीश
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP

By Sandeep Kumar

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

By Sanjay Gupta

मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD