कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन

Sanjay Gupta | May 08, 2026, 10:19 IST
Share
mla ashwin joshi
mla ashwin joshi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विन जोशी का 66 वर्ष की आयु में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 से 1998 से 2013 तक तीन बार लगातार विधायक रहे थे।

इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 से कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 66 साल थी। वो करीब एक साल से बीमार चल रहे थे और शुगर, हार्ट जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबियत और बिगड़ गई थी। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए सेल्वी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहीं उनका निधन हो गया।

1998 में पहली बार जीता था चुनाव

अश्विन जोशी ने 1998 में पहली बार इंदौर-3 से चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने 2003 और 2008 में भी जीत हासिल की थी। लेकिन 2013 में बीजेपी की उषा ठाकुर से चुनाव हार गए थे। 2018 में आकाश विजयवर्गीय से भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनका टिकट काटा गया और 2023 में उनके रिश्तेदार पिंटू जोशी को टिकट दिया गया, लेकिन वह भी चुनाव हार गए। पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे थे।

बीजेपी की लहर में लहराया था परचम

2003 में जब बीजेपी की लहर थी, तब अश्विन जोशी की जीत की एक बड़ी वजह यह थी कि उन्होंने अपने इलाके में गर्मियों के दौरान खूब पानी सप्लाई किया था। वे टैंकर चलवाते थे ताकि लोगों को पानी की दिक्कत न हो। इसी वजह से उन्हें इलाके में पानी वाले बाबा के नाम से भी जाना जाने लगा था।

6 माह पहले पिंटू जोशी बचे

बता दें कि महेश जोशी के बेटे और अश्विन जोशी के भाई पिंटू जोशी भी 1 नवंबर 2025 को बाल-बाल बचे थे। उन्हें हार्ट अटैक आया था। रात को उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत सेल्वी हॉस्पिटल (MP News) लेकर गए थे। वहां डॉक्टर्स ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई थी।

सुबह आया था कार्डियक अरेस्ट

अश्विन जोशी को शुगर, हार्ट और गले की बीमारियां थीं, जिसकी वजह से वह पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे। घर से बाहर निकलना भी लगभग बंद हो गया था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। तुरंत ही परिवार वाले उन्हें सेल्वी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने काफी कोशिश की, लेकिन सुबह करीब 7:30 बजे उनका निधन हो गया।

गोल्ड मेडलिस्ट और छात्र नेता रहे

अश्विन जोशी अपने समय में होलकर कॉलेज के छात्र थे और पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट भी थे। बाद में वे एनएसयूआई से जुड़े और एक बड़े छात्र नेता के रूप में उभरे। उनकी इसी खासियत के कारण उन्हें 1998 में पहला टिकट मिला और उन्होंने चुनाव जीत लिया।

हैंडराइटिंग के कारण पहचान

वह अपनी हैंडराइटिंग के लिए भी बहुत मशहूर थे। वह अधिकारियों को हमेशा अपने हाथ से इंग्लिश में लेटर लिखते थे, जिससे सभी अधिकारी बहुत प्रभावित होते थे। इसके अलावा, वह आम लोगों के लिए भी अधिकारियों को इंग्लिश में लेटर लिखते थे। उनकी भाषा और सुंदर लेखन से हर कोई प्रभावित हो जाता था।

अश्विन जोशी के एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा अभी अमेरिका में है। बताया गया है कि बेटे के आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अश्विन जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने X पर लिखा, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व महेश जोशी जी के भतीजे एवं इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अश्विनी जोशी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इंदौर और मध्य प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में उनका सदा विशेष स्थान रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ऊँ शांति



ये खबरें भी पढ़ें...

पूर्व विधायक अश्विन जोशी मुश्किल में, महापौर पर गलत टिप्पणी पर केस पर अड़ी बीजेपी

कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी अपने मोबाइल के कारण पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी के हत्या के प्रयास केस से हुए बरी

इंदौर में पूर्व विधायक अश्विन जोशी का चचेरे भाई पिंटू के लिए बयान, वो विधायक तो बन गया, जिस दिन गोलू तय हुआ तभी

इंदौर में कांग्रेस की किसान आंदोलन में फजीहत, ट्रैक्टर पर आप कार्यकर्ता भीड़ की लगाई फोटो

Tags:
  • MP News
  • अश्विन जोशी
  • पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज