आयुष्मान चैटबॉट बना गेमचेंजर, अब तक 5 लाख लोग जुड़े, इतनों ने किया अपना वॉलेट बैलेंस चेक

Amresh Kushwaha | Aug 02, 2025, 17:51 IST
Share
ask-ayushman-chatbot
ask-ayushman-chatbot

आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश में 25 अगस्त को नया आस्क आयुष्मान चैटबॉट लॉन्च किया गया था। यह लाभार्थियों को इलाज, अस्पताल, ट्रांजेक्शन और लोकेशन की जानकारी दे रही है।

MP News: आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश ने एक नई सुविधा (Ayushman scheme New policy) पेश की है। इससे लाभार्थियों को उनके इलाज, अस्पताल और ट्रांजेक्शन की जानकारी अब उनके मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस नई सुविधा का नाम है आस्क आयुष्मान चैटबॉट।

एमपी के सीएम मोहन यादव ने इसे 25 अगस्त 2025 लॉन्च किया था। यह चैटबॉट आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो रही है।

अब तक 5 लाख लोगों ने किया यूज

आयुष्मान योजना के सीईओ कार्यालय ने बताय कि अब तक प्रदेश के 5 लाख से अधिक लोग इस चैटबॉट का उपयोग कर चुके हैं। इनमें से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना वॉलेट बैलेंस चेक किया है। 2 लाख से अधिक लोगों ने नेविगेशन सुविधा का उपयोग किया है। वहीं, 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां प्राप्त की हैं।

क्या है आस्क आयुष्मान चैटबॉट का मकसद?

आस्क आयुष्मान चैटबॉट का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक सुलभ, पारदर्शी और लाभार्थी-केंद्रित बनाना है। सरकार का लक्ष्य यह है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग बिना किसी झंझट के इलाज संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो सके। इस पहल के जरिए सरकार चाहती है कि लोग घर बैठे इलाज संबंधी निर्णय लेने में सक्षम हों, जिससे अस्पतालों के चक्कर कम पड़ें।

9b71a721-32c
9b71a721-32c


ये खबर भी पढ़िए...इंडेक्स-अमलतास मेडिकल कॉलेज वाले सुरेश भदौरिया की CBI जांच, व्यापमं, आयुष्मान फ्रॉड और IT जांच सब हो चुकी

आस्क आयुष्मान चैटबॉट की विशेषताएं

  • इलाज और अस्पताल की जानकारी
    लाभार्थी अपने मोबाइल फोन से यह जान सकेंगे कि उन्हें किस अस्पताल में कौन-कौन से इलाज की सुविधा मिल सकती है। इस सुविधा से मरीजों को बार-बार अस्पताल या दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • नजदीकी अस्पताल का लोकेशन
    इस चैटबॉट में गूगल मैप का लिंक भी होगा, जिससे लाभार्थी अपने आसपास के अधिकृत आयुष्मान अस्पतालों की लोकेशन और दूरी की जानकारी पा सकेंगे।
  • लिमिट और खर्च की जानकारी
    आयुष्मान कार्डधारक यह देख सकते हैं कि अब तक कितना खर्च हुआ है और कितनी लिमिट शेष बची है। इसके अलावा, इलाज से संबंधित सभी लेन-देन की पूरी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री भी उपलब्ध होगी।
  • 24x7 सेवा देगा चैटबॉट
    यह चैटबॉट हर दिन, हर समय (24 घंटे और सातों दिन) कार्य करेगा। इससे लाभार्थी कभी भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • चैटबॉट में होगी हिंदी और अंग्रेजी में सुविधा
    यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसे अपनी भाषा में इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर
    इसमें एक विशेष फीचर दिया गया है, जिससे सुनने में असमर्थ लोग टेक्स्ट को ऑडियो में बदलकर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • डिजिटल वॉलेट की तरह काम करना
    चैटबॉट एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करेगा, जिसमें इलाज से संबंधित सभी खर्च, अस्पताल में दाखिले की तारीख, उपचार की जानकारी और शेष राशि की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
ये खबर भी पढ़िए...शिवपुरी में बड़ा आयुष्मान घोटाला, मेडिकल कॉलेज के डीन-अधीक्षक ने अपने खाते में ट्रांसफर कराई प्रोत्साहन राशि

आस्क आयुष्मान चैटबॉट को कैसे उपयोग करें

चैटबॉट का उपयोग करने के लिए लाभार्थियों को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आस्क आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आयुष्मान नंबर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद लाभार्थी व्हाट्सएप चैटबॉट की तरह इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में व्हाट्सएप खोलें।
  2. फिर इस नंबर (+91) 7552762582 को सेव करें
  3. अब इस नंबर पर Hi या Ayushman टाइप करके भेजें।
  4. चैटबॉट सक्रिय हो जाएगा और आपको ऑप्शन मिलेंगे –
  • इलाज की जानकारी
  • अस्पताल की लिस्ट
  • लिमिट व ट्रांजेक्शन डिटेल
  • गूगल मैप से अस्पताल का लोकेशन
आप अपनी जरूरत के अनुसार ऑप्शन चुन सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान अस्पताल पर एमपी सरकार की सख्ती, यदि यह सर्टिफिकेट नहीं रहा तो योजना से होंगे बाहर

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश बुजुर्गों के लिए वरदान है आयुष्मान वय वंदना कार्ड, यहां से लें इस योजना के बारे में पूरी जानकारी

FAQ

  1. आयुष्मान चैटबॉट क्या है?
    यह एक एआई-आधारित सुविधा है जो आयुष्मान कार्डधारियों को अस्पताल की जानकारी और इलाज सीमा का विवरण प्रदान करती है।
  2. आयुष्मान चैटबॉट किन भाषाओं में उपलब्ध है?
    यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
  3. क्या आयुष्मान चैटबॉट से इलाज सीमा की जानकारी प्राप्त की जा सकती है?
    हां, चैटबॉट से आप अपनी इलाज सीमा और अब तक के खर्च का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
  4. आयुष्मान चैटबॉट का डिजिटल वॉलेट कैसे काम करता है?
    डिजिटल वॉलेट के जरिए लाभार्थी अपनी इलाज सीमा और खर्च का रियल-टाइम ट्रैक रख सकते हैं।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • आयुष्मान योजना
  • एमपी के सीएम मोहन यादव
  • Ayushman scheme New policy
  • आयुष्मान चैटबॉट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा