बकरीद से पहले MP के IAS नियाज खान के पोस्ट से बवाल, बीजेपी सांसद ने किया समर्थन
Sourabh Bhatnagar | Jun 06, 2025, 09:35 IST
ias-niyaz-khan-bakrid-statement-vegetarian-appeal
मध्यप्रदेश के चर्चित IAS अधिकारी नियाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बकरीद से ठीक दो दिन पहले और विश्व पर्यावरण दिवस पर दो बेहद संवेदनशील ट्वीट किए हैं।
मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मौका था विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) का, और समय था बकरीद (Bakrid) के दो दिन पहले का।
खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डालकर लोगों से शाकाहारी जीवनशैली (Vegetarian Lifestyle) अपनाने की अपील की।
क्या कहा
नियाज खान ने लिखा:
खबर यह भी...फिर सुर्खियों में IAS नियाज खान, बोले- 'सनातनी तो प्रेम बांटने वाले होते हैं'
बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने IAS खान के बयान का समर्थन करते हुए कहा –
उन्होंने भी शाकाहार और जीवदया को अपनाने की बात की।
खबर यह भी...IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों को बताया सुपर जीनियस, बयान से मचा हंगामा
बकरीद से ठीक पहले आया यह बयान कई सवाल खड़े करता है –
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डालकर लोगों से शाकाहारी जीवनशैली (Vegetarian Lifestyle) अपनाने की अपील की।
क्या कहा IAS नियाज खान ने?
पशुओं का खून बहाना कहीं से भी उचित नहीं है।" "पेड़-पौधे, जीव-जंतु इन सबकी रक्षा होनी चाहिए।
पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है।
— NIYAZ KHAN (@saifasa) June 5, 2025
यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है।इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।
— NIYAZ KHAN (@saifasa) June 5, 2025
खान ने यह भी कहा कि जो अल्लाह कुर्बानी से खुश होता है, वही अल्लाह इस बात से भी खुश होगा कि आप पशुओं से कितना प्रेम करते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह सलाह किसी धार्मिक परंपरा के विरोध में नहीं है बल्कि निजी जीवन शैली के अनुभव से प्रेरित है।
सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
- कुछ यूजर्स ने उनके पशु अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण की सोच को सराहा
- जबकि कई लोगों ने इसे धार्मिक हस्तक्षेप माना और खासतौर पर बकरीद जैसे मौके पर इस बयान को 'अनुचित समय' करार दिया
बीजेपी सांसद का समर्थन
पर्यावरण दिवस पर हम संकल्प लें कि जो जीव बोल नहीं सकते, उनकी हत्या नहीं होनी चाहिए।
खबर यह भी...IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों को बताया सुपर जीनियस, बयान से मचा हंगामा
कौन हैं IAS नियाज खान?
- 2015 बैच के IAS अधिकारी
- मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी, पर मध्य प्रदेश कैडर के तहत नियुक्त
- पूर्व में राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत
- चर्चित लेखक, जिनकी किताबें ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ और ‘वॉर ऑफ कलियुग’ रही हैं चर्चित
- पहले भी गौहत्या, धार्मिक कट्टरता, और सामाजिक कुरीतियों पर राय देकर चर्चा में आ चुके हैं
क्या IAS नियाज खान का बयान बढ़ाएगा विवाद?
- क्या यह धार्मिक स्वतंत्रता बनाम व्यक्तिगत विचार की बहस को फिर से जन्म देगा?
- क्या यह सरकारी अधिकारियों को सार्वजनिक मंचों पर राय देने की सीमाओं को लेकर नई बहस शुरू करेगा?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari